फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: Wife along with her lover killed husband; Police arrested both of them

Tripura: प्यार में बना बाधा तो पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या; पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 04:39 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: मेघा झा Updated Sun, 21 Jul 2024 04:39 PM IST
सार

 पति की हत्या के आरोप में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Tripura: Wife along with her lover killed husband; Police arrested both of them
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा के खोवाई में एक व्यक्ति की हत्या की दी गई थी। हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने पूछताछ पता चला कि मामला विवाहेतर संबंध का था।  

विज्ञापन


47 वर्षीय किंकर देबनाथ जो कि त्रिपुरा के खोवाई का निवासी था। 19 जुलाई को उसका शव उसके घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर कराइलोंग इलाके में मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी पूर्णिमा देबनाथ से पूछताछ शुरू की। इसके बाद हत्या की परतें खुलना शुरू हुईं। जांच के दौरान पूर्णिमा के साथी अमित घोष को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


तेलियामुरा पुलिस थाने के प्रभारी राजीब देबनाथ ने बताया, "पूछताछ में पूर्णिमा ने कबूल किया कि उसने अपने साथी, जो एक रियल एस्टेट डेवलपर है, ने 18 जुलाई की रात को उसकी हत्या कर दी। पूर्णिमा ने पहले अपने पति को बेहोश किया और फिर अपने साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया, "इसके बाद अमित ने शव को पास में ही फेंक दिया। दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णिमा ने बताया कि कुछ समय पहले उनके घर में पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। उसी दौरान उसकी मुलाकात अमित से हुई थी, तब से ही वे अमित से प्यार करने लगी थी। उन्होंने कहा, "जब विवाहेतर संबंध का खुलासा हुआ, तो उन्होंने किंकर को खत्म करने की योजना बनाई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed