फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura imposed some restrictions on new government recruitments

त्रिपुरा की भाजपा सरकार ने नई सरकारी नौकरियों पर लगाई कई पाबंदियां

Tue, 18 Dec 2018 06:07 PM IST
अजय सिंह भाषा, अगरतला
भाषा, अगरतला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Tripura imposed some restrictions on new government recruitments
बिप्लब कुमार देब
त्रिपुरा सरकार ने नई सरकारी भर्तियों पर कई पाबंदियां लगाते हुए कहा है कि कि अगर नए पदों का सृजन किया जाता है तो पुराने खाली पदों को समाप्त कर दिया जाए। राज्य के वित्त विभाग ने सोमवार को इस संबंध में एक ज्ञापन जारी किया। इस ज्ञापन में कहा गया है कि त्रिपुरा में आबादी के अनुपात के हिसाब से सरकारी नौकरियों का स्तर पूरे देश में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


ज्ञापन के अनुसार त्रिपुरा में करीब 2,00,000 सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें से 60,000 पेशनभोगी हैं। राज्य की अनुमानित आबादी 40 लाख है। इस ज्ञापन पर मुख्य सचिव एल के गुप्ता का हस्ताक्षर है जो राज्य में वित्त प्रभार भी संभालते हैं। 
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘इस प्रावधान की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि वेतन और अन्य चीजों पर राज्य सरकार के धन का बड़ा हिस्सा खर्च होता है और इन मदों में धन खर्च करने की प्रतिबद्धता जताने के दौरान यह बेहद आवश्यक हो जाता है कि धन का इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके और अनुशासन के साथ किया जाए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed