{"_id":"65dd32c274777ce9b60f5f44","slug":"tripura-ifs-officer-praveen-l-aggarwal-suspended-named-lion-akbar-as-lioness-sita-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: शेर का नाम अकबर शेरनी का सीता रखने पर बड़ी कार्रवाई, आईएफएस अफसर को किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: शेर का नाम अकबर शेरनी का सीता रखने पर बड़ी कार्रवाई, आईएफएस अफसर को किया निलंबित
Tue, 27 Feb 2024 06:24 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 06:24 AM IST
सार
अदालत ने बंगाल चिड़ियाघर प्राधिकरण से शेरनी और शेर का नाम बदलने के मौखिक आदेश देने के साथ आश्चर्य जताया था कि ऐसे नाम देकर विवाद क्यों पैदा किया जाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक चिड़ियाघर के शेर का नाम अकबर और शेरनी का सीता रखने वाले आईएफएस अधिकारी प्रवीण एल अग्रवाल को त्रिपुरा सरकार ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, शेर के इस जोड़े को पिछले दिनों त्रिपुरा से पश्चिम बंगाल के एक चिड़ियाघर में भेजा गया था। इनके नामकरण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि ये नाम (अकबर और सीता) धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। साथ ही, मांग की थी कि इनके नाम बदल दिए जाएं।
अदालत ने बंगाल चिड़ियाघर प्राधिकरण से शेरनी और शेर का नाम बदलने के मौखिक आदेश देने के साथ आश्चर्य जताया था कि ऐसे नाम देकर विवाद क्यों पैदा किया जाता है। त्रिपुरा के वन सचिव अविनाश कानफाडे ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अग्रवाल को घटना के सिलसिले में 22 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था।