फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura floods: Two killed during rescue operations, Rahul Gandhi and CM Manik Saha condole deaths

Tripura Floods: बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने के दौरान दो की मौत, CM साहा और राहुल गांधी ने जताया दुख

Sat, 24 Aug 2024 02:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:24 PM IST
सार

त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवान आशीष बोस दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया में बचाव अभियान के दौरान नदी में बह गए। जबकि जीप चालक चिरंजीत देब तीन लोगों को बचाने के दौरान डूब गए। 

विज्ञापन
Tripura floods: Two killed during rescue operations, Rahul Gandhi and CM Manik Saha condole deaths
पीड़ितों से मिलते सीएम माणिक साहा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

त्रिपुरा राज्य इन दिनों भीषण बाढ़ से प्रभावित है। हालात को देखते हुए सेना और एनडीआरएफ के जवानों को राहत और बचाव कार्यों में लगाया गया है। इस दौरान एक और दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बचाव अभियान के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


अब तक लाखों लोग बेघर
त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवान आशीष बोस दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया में बचाव अभियान के दौरान नदी में बह गए। जबकि जीप चालक चिरंजीत देब शुक्रवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के इंद्रनगर में तीन लोगों को बचाने के दौरान डूब गए। यहां आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी लापता हैं। पिछले तीन दशक में इस पूर्वोत्तर राज्य में आई सबसे भीषण बाढ़ में 1.28 लाख लोग बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन




राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया
बचाव अभियान के दौरान दो लोगों की जान जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में बचाव अभियान के दौरान दो बहादुर जवानों की दुखद मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनकी निस्वार्थ सेवा, साहस और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। इस कठिन समय में देश उनके साथ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बहादुर सेनानियों ने दूसरों को बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी: सीएम 
वहीं, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर कहा, 'आशीष बोस (बेलोनिया के टीएसआर जवान) और चिरंजीत डे (इंद्रनगर निवासी) की मौत से गहरा दुख हुआ। दो बहादुर सेनानियों ने बाढ़ के दौरान दूसरों को बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनका बलिदान हमें साहस और बहादुरी की याद  दिलाता रहेगा। उनके निस्वार्थ कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।'



कांग्रेस के विधायक सुधीप रॉय बर्मन ने कहा, 'विनाशकारी बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली है। लोगों को बचाने के दौरान दो बहादुर जवानों ने भी अपनी जान गंवाई। मैं बाढ़ के दौरान जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'


सीएम ने हवाई सर्वे किया
वहीं बाढ़ग्रस्त इलाकों का आज सीएम माणिक साहा ने हवाई सर्वे किया। मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा से बाढ़ग्रस्त गोमती और दक्षिण त्रिपुरा के इलाकों का दौरा किया। बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित होना पड़ा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए सीएम माणिक साहा ने सभी सरकारी, निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। 



केंद्र सरकार ने किए 40 करोड़ रुपये मंजूर
केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा की मदद के लिए 40 करोड़ रुपये जारी करने का एलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान में कहा कि त्रिपुरा में हमारे भाई-बहन इस कठिन समय में मोदी सरकार को अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा पाएंगे। गृह मंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार की मदद के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें, सेना की तीन टुकड़ियां, वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर त्रिपुरा में तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed