फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura flood indian army saves more then 330 people assam rifles deployed

Tripura: त्रिपुरा में बाढ़-भूस्खनल से बुरा हाल; सेना ने बचाई 330 लोगों की जान, केंद्र ने दी 40 करोड़ की मदद

Fri, 23 Aug 2024 01:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Aug 2024 01:16 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान में कहा कि त्रिपुरा में हमारे भाई-बहन इस कठिन समय में मोदी सरकार को अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा पाएंगे। गृह मंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार की मदद के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें, सेना की तीन टुकड़ियां, वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर त्रिपुरा में तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
tripura flood indian army saves more then 330 people assam rifles deployed
त्रिपुरा में लोगों को बचाया गया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

त्रिपुरा राज्य इन दिनों भीषण बाढ़ से प्रभावित है। हालात को देखते हुए सेना और एनडीआरएफ के जवानों को राहत और बचाव कार्यों में लगाया गया है। सेना ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उन्होंने त्रिपुरा में 330 से ज्यादा लोगों को बचाया है। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में असम राइफल्स के जवानों की तैनाती की गई है। त्रिपुरा में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक 22 लोगों की मौत हुई है। कई लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ के चलते 65 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और ये लोग 450 राहत शिविरों में रह रहे हैं।   
विज्ञापन


सेना त्रिपुरा में चला रही ऑपरेशन जल राहत
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में भारतीय सेना ने लिखा कि 'त्रिपुरा में ऑपरेशन जल राहत के तहत राहत और बचाव अभियान के दौरान 330 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। असम राइफल्स के 21 सेक्टर मुख्यालय के तहत आने वाली 18 असम राइफल्स की दो टुकड़ियों को बाढ़ प्रभावित अमरपुर, भामपुर, बिशलगढ़ और रामनगर में तैनात किया गया है। सात नागरिकों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है।' 
विज्ञापन

 
केंद्र सरकार ने किए 40 करोड़ रुपये मंजूर
केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा की मदद के लिए 40 करोड़ रुपये जारी करने का एलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बयान में कहा कि त्रिपुरा में हमारे भाई-बहन इस कठिन समय में मोदी सरकार को अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा पाएंगे। गृह मंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार की मदद के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें, सेना की तीन टुकड़ियां, वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर त्रिपुरा में तैनात किए गए हैं। वहीं बाढ़ग्रस्त इलाकों का आज सीएम माणिक साहा ने हवाई सर्वे किया। मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा से बाढ़ग्रस्त गोमती और दक्षिण त्रिपुरा के इलाकों का दौरा किया। बाढ़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित होना पड़ा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए सीएम माणिक साहा ने सभी सरकारी, निजी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed