फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election Updates Three arrested with 4 kg of heroin and 10000 yaba tablets worth Rs 4 crore

Tripura Election: त्रिपुरा में चार किलो हेरोइन और 10000 याबा टैबलेट के साथ तीन गिरफ्तार, कीमत चार करोड़ रुपये

Thu, 09 Feb 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 10:55 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक आमबासा थाने के तहत हातिमाराछरा पुलिस नाके पर तलाशी अभियान के दौरान एक कार मिजोरम से आ रही थी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने की कोशिश करने लगे। 

विज्ञापन
Tripura Election Updates Three arrested with 4 kg of heroin and 10000 yaba tablets worth Rs 4 crore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा में चुनाव से पहले गुरुवार को चार किलो हेरोइन और दस हजार याबा टैबलेट के साथ तीन लोगों को एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इनका बाजार मूल्य 4.2 करोड़ रुपए है। गुरुवार को राज्य मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आमबासा थाने के तहत हातिमाराछरा पुलिस नाके पर तलाशी अभियान के दौरान एक कार मिजोरम से आ रही थी। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर भाग निकलने की कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन


इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आमबासा थाने की पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों ने गंगानगर थाना पुलिस की मदद से गंगानगर पुलिस नाका प्वाइंट पर कार को रोक लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त नशीले पदार्थों के साथ तीन तस्करों जिनकी पहचान महाजल आलम, अबु कलाम और जहीर मिया के रूप में हुई।  उनको तुरंत नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस के तहत गंगानगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed