फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Election 2023, Union Home minister Amit Shah Speech Today Chandipur

Tripura: सैकड़ो कांग्रेसियों को मारने वाले कम्युनिस्टों के साथ कांग्रेस इलू- इलू कर रही, त्रिपुरा में गरजे शाह

Sun, 12 Feb 2023 02:48 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांदीपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Feb 2023 02:48 PM IST
सार

त्रिपुरा के चांदीपुर में अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, हमने इस क्षेत्र में शांति लाई है। अगले वर्ष, हम पीएम मोदी द्वारा दिए गए फार्मूले, HIRA का पालन करके त्रिपुरा को समृद्ध बनाएंगे।

विज्ञापन
Tripura Election 2023, Union Home minister Amit Shah Speech Today Chandipur
अमित शाह - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और वाम दल के गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी के लिए राह थोड़ी कठिन दिखाई दे रही है।  इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि गठबंधन करने के बाद कांग्रेस और वाम दल को फायदा मिल सकता है। हालांकि, परिणाम सामने आने के बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा। इस कठिन चुनौती से निकलने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों को मैदान में उतार रखा है। इसी क्रम में आज अमित शाह त्रिपुरा के चांदीपुर  में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर  इलू- इलू करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कम्युनिस्टों के साथ  कांग्रेस इलू- इलू कर रही
त्रिपुरा के चांदीपुर में अमित शाह ने कहा कि राज्य में वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते। कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ो कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं।  
विज्ञापन


 कांग्रेस और वाम दल  ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि  कांग्रेस और वाम दल  ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के शासन में त्रिपुरा में बहुत विकास हुआ। हमने सबके विकास के लिए काम किया। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया और अब आदिवासियों के लिए वोट पाने के लिए उन्होंने एक आदिवासी सीएम चेहरे को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में, हमने इस क्षेत्र में शांति लाई
अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, हमने इस क्षेत्र में शांति लाई है। अगले वर्ष, हम पीएम मोदी द्वारा दिए गए फार्मूले, HIRA का पालन करके त्रिपुरा को समृद्ध बनाएंगे। भाजपा सरकार ने आपको स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया।  सभी घरों में पीने का पानी पहुंचाया। गैस सिलेंडर पहुंचाया, शौचालय बनाने का काम किया और फ्री में अन्न देने का काम किया। अगर सबको सम्मान अधिकार देने का काम किया तो मोदी सरकार के नेतृत्व में माणिक साहा सरकार ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed