{"_id":"659d6d64308f42f5a505b4f5","slug":"tripura-drugs-worth-more-than-rs-190-lakhs-rupees-seized-four-arrested-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा में 1.90 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा में 1.90 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का नशीला पदार्थ जब्त, चार गिरफ्तार
Tue, 09 Jan 2024 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:29 PM IST
सार
सीमा शुल्क अगरतला और सोनामुरा के साथ एक संयुक्त अभियान में कुलुबारी गांव में तलाशी ली गई। यहां एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन में 7800 याबा टैबलेट वाले 39 पैकेट भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक महत्वपूर्ण मादक द्रव्य विरोधी अभियान में, त्रिपुरा पुलिस, बीएसएफ, असम राइफल्स और सीआरपीएफ सहित त्रिपुरा में अधिकारियों ने तीन अलग-अलग कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में 1.90 करोड़ के मादक पदार्थों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार की रात को त्रिपुरा में सीमा पार तस्करी से निपटने के लिए चल रहे प्रयासों में लगे बीएसएफ ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा उप-मंडल में 39 लाख के बाजार मूल्य के साथ 7800 याबा टैबलेट को जब्त कर किया। इसके अतिरिक्त छह मवेशियों को बचाया गया और 620 किलोग्राम चीनी और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत 50.74 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
सीमा शुल्क अगरतला और सोनामुरा के साथ एक संयुक्त अभियान में कुलुबारी गांव में तलाशी ली गई। यहां एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन में 7800 याबा टैबलेट वाले 39 पैकेट भी जब्त किए गए। मंगलवार को एक अलग ऑपरेशन में, उत्तरी जिले में त्रिपुरा पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और 33 लाख रुपए मूल्य की याबा टैबलेट जब्त कीं। असम के बहार उद्दीन और सुल्तान अहमद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7000 याबा टैबलेट बरामद की गईं, जिनकी कीमत 35 लाख से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही धलाई जिले में त्रिपुरा पुलिस ने असम राइफल्स और सीआरपीएफ के साथ मिलकर खुफिया इनपुट के आधार पर एक बारह-पहिया ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर सूखे रबर शीट के पार्सल के अंदर पैक की गई 1630 किलोग्राम सूखी भांग बरामद की। ट्रक के चालक को हिरासत में लिया गया है। जब्त किए गए गांजे की बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई गई है।