फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM Biplab Kumar Deb says BJP can rule for the next 30 years If 80 percent of houses in Tripura have a picture of swami Vivekananda

त्रिपुरा के सीएम बोले- 80 फीसदी घरों में विवेकानंद की तस्वीर हो तो भाजपा यहां 30 साल तक राज करेगी

Fri, 09 Oct 2020 02:25 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Tripura CM Biplab Kumar Deb says BJP can rule for the next 30 years If 80 percent of houses in Tripura have a picture of swami Vivekananda
Biplab Kumar Deb, CM Tripura - फोटो : For Reference Only

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 80 फीसदी घरों में अगर स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हों तो भाजपा सरकार यहां अगले तीन दशक तक सत्ता में रह सकती है।

विज्ञापन


पार्टी की इकाई 'भाजपा महिला मोर्चा' के सदस्यों को संबोधित करते हुए देब ने कार्यकर्ताओं से स्वामी विवेकानंद के संदेशों का प्रसार करने और राज्य में लोगों को प्रोत्साहत करने के लिए उनकी तस्वीरें बांटने को कहा।
विज्ञापन




देब ने कहा, 'मैंने देखा है, यहां तक की मेरे गांव में भी लोगों ने कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु, जोसफ स्टालिन, माओ जेडोंग की तस्वीरें घरों में लगा रखी हैं। क्या हम स्वामी विवेकानंद की तस्वीर नहीं लगा सकते? हमारी पार्टी हमारी विचारधाराओं और संस्कारों को कायम रखेगी। अगर त्रिपुरा के 80 फीसदी घरों में स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें हो तो, यह सरकार अगले 30-35 साल तक सत्ता में रह सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि कम बोलें, शांत रहें और काम पर ध्यान केंद्रित करें। ज्यादा बोलने से हमारी ऊर्जा नष्ट हो जाती है। इसलिए हमें हमारी ऊर्जा बर्बाद नहीं करनी चाहिए।'

उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच भारत की संस्कृति का प्रचार करने को भी कहा।

इससे पहले, देब ने कोविड-19 के मरीजों को मानसिक रूप से मजबूत और प्रेरित करने के लिए स्वामी विवेकानंद पर लिखी गईं किताबें बांटी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed