त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब ने की किसानों से अपील, कहा- कम्युनिस्टों के जाल में न फंसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने रविवार को दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग कम्युनिस्टों के जाल में न फंसें, नहीं तो वे आपके आंदोलन का गलत फायदा उठाकर पार्टी कैडर में बदलने की कोशिश करेंगे जैसे उन्होंने मेरे राज्य में करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि माओवादी आपके बीच पहले ही प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए सावधान रहें।
उन्होंने आगे कहा कि 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के किसानों को कम्युनिस्टों के जाल से मुक्त किया। आज यहां के किसान आय दोगुनी करने और आत्म निर्भर बनने की ओर बढ़ रहे हैं। मैं दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों से अपील करता हूं कि वे त्रिपुरा का दौरा करें और कम्युनिस्टों का असली चेहरा जानने के लिए हमारे किसानों से बात करें।
In 2018 PM Narendra Modi freed the farmers of Tripura. Today farmers here are moving towards doubling income & becoming self-dependent. I appeal protestors in Delhi to visit Tripura and speak to our farmers to know the real face of communists: Tripura CM Biplab Kumar Deb https://t.co/kuyb2vWksW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 13, 2020