फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM Biplab Deb says One of PM Narendra Modis brothers drives auto another runs grocery store

क्या देखा है ऐसा प्रधानमंत्री, जिसका भाई आज भी ऑटो चलाता होः बिप्लब देब

Mon, 01 Oct 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Mon, 01 Oct 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Tripura CM Biplab Deb says One of PM Narendra Modis brothers drives auto another runs grocery store
biplab deb

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं। उनका नया बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भाइयों को लेकर आया है। देब ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का एक भाई ऑटो चलाता है और दूसरा किराना की दुकान चलाता है। 

विज्ञापन


बिप्लब देब सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर मनाए जा रहे पराक्रम पर्व पर अगरतला में कई शहीदों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से बात भी की। एक सभा में बातचीत के दौरान वह बंगाली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मां बूढ़ी है लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें भी अपने साथ नहीं रखते हैं। उनका एक भाई है जो ऑटो चलाता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए देब ने कहा- आपने कभी ऐसा प्रधानमंत्री देखा है जिसका परिवार आज भी पुराने हालात में ही जीवन यापन करने पर मजबूर है। मोदी पिछले चार सालों से देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले 13 सालों तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे लेकिन आज भी उनका परिवार वहीं है जहां पहले रह रहा था। उनकी मां आज भी एक 10x12 के छोटे से घर में रह रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कोई प्रधानमंत्री इस तरह से काम करता है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी एक गरीब परिवार से आते हैं और उनका खुद से वादा है कि वह आने वाले तीन सालों में त्रिपुरा को एक मॉडल राज्य बना कर रहेंगे। पराक्रम पर्व के मौके पर बिप्लब देब ने कई शहीदों के परिवार वालों से भी मुलाकात की। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed