{"_id":"66e7a479bbfbeece5e0d5d88","slug":"tripura-class-five-student-gang-raped-when-she-return-from-school-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: कक्षा पांच की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल से लौटते समय किया अगवा, बीते चार दिन में दूसरी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: कक्षा पांच की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल से लौटते समय किया अगवा, बीते चार दिन में दूसरी घटना
Mon, 16 Sep 2024 10:27 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:27 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा स्कूल से लौट रही थी लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी अपने घर नहीं लौटी। इस पर छात्रा के पिता ने बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा में एक कक्षा पांच की छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। घटना उत्तरी त्रिपुरा जिले की है। बेलोनिया महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुटी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में ही त्रिपुरा में सामूहिक दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दक्षिण त्रिपुरा जिले में भी ऐसी घटना घटी थी।
स्कूल से लौटते समय किया गया पीड़िता को अगवा
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा स्कूल से लौट रही थी लेकिन काफी देर बीतने के बाद भी अपने घर नहीं लौटी। इस पर छात्रा के पिता ने बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पिता ने पुलिस को बताया कि उसे डर है कि उसकी बेटी को अगवा किया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू की, लेकिन शनिवार शाम में पीड़ित लड़की अपने घर के पास ही मिल गई।
मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि पीड़िता के मोहल्ले में ही रहने वाला एक 22 साल का व्यक्ति उसे उसके घर के पास छोड़ गया था। पूछताछ में पता चला कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और स्कूल से घर लौटते समय उसे अगवा कर कई जगहों पर ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन