फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura-boxanagar-smugglers-attack-bsf-jawans-three-injured-ashabari-border

त्रिपुरा में तस्करों का बीएसएफ जवानों पर हमला: तीन गंभीर रूप से घायल, हथियार छीनने की भी कोशिश; इलाके में तनाव

Tue, 03 Nov 2026 09:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, अगरतला
एएनआई, अगरतला Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2026 09:07 AM IST
सार

त्रिपुरा के बॉक्सानगर में सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों पर कथित तस्करों के हमले ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आशाबाड़ी इलाके में हुई वारदात के दौरान तीन जवानों को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उनके हथियार छीनने का प्रयास किया और सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन
tripura-boxanagar-smugglers-attack-bsf-jawans-three-injured-ashabari-border
बॉक्सानगर में बीएसएफ जवानों के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

त्रिपुरा के बॉक्सानगर में तस्करों के एक समूह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवानों पर बेरहमी से हमला कर दिया। सोमवार को आशाबाड़ी इलाके में हुई इस घटना में तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की और सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के तहत तारबंदी वाली सीमा पर गेट नंबर 174 और 175 के पास हुई। बताया जा रहा है कि तस्कर इस रास्ते से अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ की 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया।
विज्ञापन


बॉक्सानगर में तस्करों ने किया बीएसएफ जवानों पर हमला
पीछा किए जाने पर तस्कर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। हालांकि, बीएसएफ जवानों ने मौके से करीब 400 मीटर दूर एक कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हिफजुर रहमान के रूप में हुई है। इसी दौरान रहीमपुर कांतामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट से तीन बीएसएफ जवान एक वाहन में बॉक्सानगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नाकाबंदी वाले स्थान पर पहुंचे, कथित तस्करों के एक समूह ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और सामने आए वीडियो फुटेज के मुताबिक, हमलावरों ने जवानों को बेरहमी से पीटा। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जवानों को जमीन पर गिरा दिया और उनकी सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की। जिस सरकारी वाहन से जवान वहां पहुंचे थे, उसमें भी जमकर तोड़फोड़ की गई।

तस्करी में शामिल थे बांग्लादेशी नागरिक
सूत्रों ने दावा किया कि आशाबाड़ी इलाके में रहकर सीमा पार तस्करी की गतिविधियों में शामिल कई बांग्लादेशी नागरिक भी हमले में शामिल थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आशाबाड़ी बीओपी से बीएसएफ के अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद हमलावर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले।

हमले वाली जगह के ठीक सामने स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड होने की आशंका है। पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने जांच के लिए फुटेज जुटाए हैं। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों ने बॉक्सानगर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हमले से जुड़े हालात की समीक्षा भी की। बॉक्सानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हमले को लेकर क्या बोले सीएम माणिक साहा?
बीएसएफ जवानों पर हुए इस हमले के बाद आशाबाड़ी में डर और तनाव का माहौल है। इस घटना ने एक बार फिर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की सुरक्षा और संगठित तस्करी नेटवर्क से पैदा हो रहे खतरे को लेकर चिंता बढ़ा दी है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "मैं आशाबाड़ी में उपद्रवियों के एक समूह द्वारा हमारे बहादुर बीएसएफ जवानों पर किए गए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह की हिंसक घटनाएं पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इनकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "सुरक्षा कर्मियों पर कोई भी हमला गंभीर चिंता का विषय है और कानून के तहत इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें तथा सुनिश्चित करें कि उन्हें न्याय मिले। हमारे सुरक्षा कर्मी सर्वोच्च सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed