फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura assembly elections Former Tripura BJP chief Ronajoy Kumar Deb has resigned

त्रिपुरा: विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Sat, 03 Feb 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Sat, 03 Feb 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
Tripura assembly elections Former Tripura BJP chief Ronajoy Kumar Deb has resigned
भाजपा
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से महज कुछ दिन पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को त्रिपुरा के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रोनाजॉय कुमार देब ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह आगामी चुनाव में टिकट न मिलना बताया जा रहा है।  रोनाजॉय कुमार 2001 में त्रिपुरा प्रदेश के पांच वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।  
विज्ञापन


रोनाजॉय ने अपना इस्तीफा राज्य पार्टी अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब को पत्र लिख कर दिया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि अब जब पार्टी ने यह तय कर लिया है कि मुझे बागबासा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा तो इस परिस्थिति में मेरा पार्टी से इस्तीफा देना ही ठीक है।
विज्ञापन


देब ने इस्तीफा 27 जनवरी को लिखा था लेकिन मीडिया में पत्र को शनिवार को जारी किया।   

रोनाजॉय के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने कहा कि उन्होंने पिछले 35 सालों में पार्टी के लिए बहुत काम किया है। उन्हें अगर पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं भी दिया था तब भी उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। राज्य पार्टी के अध्यक्ष बिप्लब कुमार ने कहा कि शनिवार को कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ सदस्य 1635 समर्थकों के साथ बीजेपी की शरण में आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाममोर्चा शासित त्रिपुरा में इस महीने की 18 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों में 60 सीटों के लिए कुल 307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं बीजेपी इस चुनाव में  51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि 9 सीटें अपनी गठबंधन के घटकों (इनडीजिनस पीपुल्स फ्रांट ऑफ त्रिपुरा) के लिए छोड़ दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed