{"_id":"5a6df13b4f1c1b410b8b591b","slug":"tripura-assembly-elections-bjp-disclose-the-name-of-its-candidate-for-tripura-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":" त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: अपने चेहरों पर भाजपा ने खेला दांव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: अपने चेहरों पर भाजपा ने खेला दांव
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : amar ujala
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए संगठन के चेहरों पर ज्यादा दांव खेला है। पहली सूची में घोषित किये गए 44 नामों में से 33 उम्मीदवार पार्टी संगठन से जुड़े नेता हैं। बताया जा रहा है कि माकपा से सीधे मुकाबले को देखते हुए पार्टी ने अपने आजमाए कार्यकर्ताओं और नेताओं को ही उम्मीदवार बनाना मुनासिब समझा है। तो अन्य दलों से आये 7 विधायकों को भी उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में भाजपा ने जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवरों के नाम का ऐलान किया है। उसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बिपलब कुमार देब को बनमालिपुर से उम्मीदवार बनाया है। तो धनपुर से प्रदेष भाजपा की महासचिव प्रतिमा भौमिक को उम्मीदवार बनाया गया है। 44 उम्मीदवारों में से पार्टी ने 4 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन
आईपीएफटी को 9 सीटें
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 9 सीटें अपनी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी के लिए छोड़ा है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 9 सीटों पर आईपीएफटी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने आईपीएफटी के साथ मिलकर चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। शनिवार शाम पीएम आवास पर हुई भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद नड्डा ने त्रिपुरा के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। अब 7 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम का चयन बाकी रह गया है।