फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Amit Shah will flag off Rath Yatra Jan Vishwas Yatra preparations complete Latest News Update

Tripura Politics: अमित शाह आज दिखाएंगे रथ यात्रा को हरी झंडी, 'जन विश्वास यात्रा' तैयारियां पूरीं

Thu, 05 Jan 2023 12:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 12:43 AM IST
सार

त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान पार्टी को लगभग 10 लाख लोगों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। यह राज्य के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।

विज्ञापन
Tripura Amit Shah will flag off Rath Yatra Jan Vishwas Yatra preparations complete Latest News Update
त्रिपुरा में भाजपा की यात्रा की तैयारी पूरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को त्रिपुरा में भाजपा की 'रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे। आठ दिवसीय यात्रा उस दिन उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर से शुरू होगी। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अमित शाह दक्षिण त्रिपुरा जिले के सबरूम में एक रैली में भी हिस्सा लेंगे। रथ यात्रा का नाम 'जन विश्वास यात्रा' रखा गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा के समापन दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया यह भी जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इसमें शामिल होंगी। जन विश्वास यात्रा की तैयारियां बुधवार को लगभग पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान पार्टी को लगभग 10 लाख लोगों के साथ जुड़ने की उम्मीद है। यह राज्य के सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी गतिविधियों को उजागर करने के लिए 200 रैलियां और 100 से ज्यादा जुलूस आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य 2018 के बाद से भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करना है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में दशकों पुरानी सीपीआई सरकार को उसके गढ़ में हराकर भाजपा ने एतिहासिक जीत हासिल की थी। अपने सहयोगी दल आईपीएफटी के साथ 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 43 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। भाजपा ने 35 और आईपीएफटी ने 8 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed