{"_id":"65509dfad3d1735d33003063","slug":"tripura-14-bangladeshi-infiltrators-arrested-for-illegally-entering-india-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: त्रिपुरा में 14 बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार, दो घरों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: त्रिपुरा में 14 बांग्लादेशी घुसपैठिये गिरफ्तार, दो घरों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Sun, 12 Nov 2023 03:12 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sun, 12 Nov 2023 03:12 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिसबल
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
त्रिपुरा में अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में 14 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार को चार बच्चों सहित चौदह बांग्लादेशी नागरिकों को त्रिपुरा के गोमती जिले में पकड़ा गया।दो घरों पर छापेमारी
सबरूम पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अपू दास ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बैष्णबपुर गांव में दो घरों पर छापेमारी की गई और अवैध अप्रवासियों को पकड़ लिया गया।
पूरी बाड़ नहीं होने का फायदा उठा रहे हैं मानव तस्कर
प्रभारी अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने इन बांग्लादेशी नागरिकों को आश्रय देने वाले तीन स्थानीय लोगों को भी गिरफ्तार किया है। दास ने बताया कि भौगोलिक समस्याओं के कारण सबरूम उपखंड में 62 किलोमीटर लंबी सीमा पर पूरी तरह से बाड़ नहीं लगाई जा सकी है जिसके चलते मानव तस्कर इसका उपयोग कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस मानव तस्करी के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखा रही है। घुसपैठ में सहायता करने के आरोपियों पर भी मानव तस्करी से संबंधित कड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।