फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Triple talaq: wife says her husband gave triple talaq, because she joined modi support rally

मोदी के समर्थन में हुई रैली में गई थी पत्नी, घर में घुसते ही पति ने दिया 'तीन तलाक'

Sun, 10 Dec 2017 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq: wife says her husband gave triple talaq, because she joined modi support rally
- फोटो : ani

सुप्रीम कोर्ट ने बेशक फिलहाल तीन तलाक पर रोक लगा दी हो लेकिन अभी भी इससे जुड़े मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बरेली में भी तीन तलाक का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वो प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में निकाली गई रैली में शरीक हो गई थी।

विज्ञापन


हालांकि मामला मीडिया की सुर्खियां बना तो दोनों ने एक दूसरे पर अवैध संबंधों का आरोप मढ़ दिया। पत्नी का कहना है कि उसके पति के अपनी चाची से अवैध संबंध हैं जिससे उसे एक बेटा भी है, वहीं पति का कहना है कि उसकी पत्नी के दूसरे युवकों से अवैध संबंध हैं और वह जींस भी पहनती है। 
विज्ञापन

 



यह भी पढ़ेंः मोदी ने हमें तीन तलाक से बचाया, हम नहीं हारने देंगी गुजरात चुनाव

तीन तलाक का ये अजीबोगरीब मामला है, बरेली के इंग्लिशगंज का। यहां के रहने वाले दानिश ने दो दिन पहले अपनी पत्नी फायरा को तीन तलाक दे दिया था। इसके विरोध में पत्नी ने पति और सास-ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिला के अनुसार दो दिन पहले पति दानिश ने झगड़ा होने पर गुस्से में उसे घर से निकाल दिया था।


दानिश ने उससे अपने घर से दस हजार रुपये लाने की भी मांग की, मना करने पर उसकी पिटाई की गई। फायरा के अनुसार पिटाई के बाद वह मदद के लिए मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के पास पहुंची, जो उस समय तीन तलाक पर कानून बनाने के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने के लिए रैली निकाल रही थीं। लिहाजा, वह भी इस रैली में शामिल हो गई। आरोप है कि जब वह घर लौटी तो दानिश ने उसे तीन तलाक दे दिया

पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाया अवैध संबंधों का आरोप

Triple talaq: wife says her husband gave triple talaq, because she joined modi support rally

इस पर वह थाने पहुंची और पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया।  महिला का आरोप था कि उसका पति प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में निकली रैली में शिरकत करने से भी नाराज था।

यह भी पढ़ेंः गुजरात में वोटिंग से पहले खुलकर पीएम मोदी के समर्थन में आईं मुस्लिम महिलाएं, कहा- हम आपके साथ

दूसरी ओर मामले में उस समय ट्विस्ट आ गया जब पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के दूसरे युवकों से अवैध संबंध है और वो उसकी बात भी नहीं मानती। इसके अलावा वह बाहर जींस पहनकर भी घूमती थी इसलिए उसने उसे तलाक दिया है लेकिन तीन तलाक नहीं। अब मैं उसे अपने सा‌थ नहीं रखना चाहता।

दानिश का आरोप है कि फायरा का चाचा अब उसे धमकी दे रहा है। वहीं महिला ने भी पति पर अवैध संबंधों का आरोप मढ़ दिया।

फायरा के अनुसार उसके पति दानिश के अपनी चाची से अवैध संबंध हैं और उससे उसे एक बेटा भी है। फायरा के अनुसार वह प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में निकाली गई रैली में शामिल होने गई थी, इससे चिढ़े पति ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते और उसे तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed