{"_id":"5a7a8e3d4f1c1bc83b8b5672","slug":"triple-talaq-victim-became-member-of-uttar-pradesh-minority-welfare-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक की पीड़िता बनी यूपी अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, लड़ी है लंबी लड़ाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन तलाक की पीड़िता बनी यूपी अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य, लड़ी है लंबी लड़ाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी के साथ सोफिया अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक की पीड़िता सोफिया अहमद को उत्तर प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बना दिया है। 24 साल की कॉमर्स ग्रेजुएट ने फरवरी 2017 में ट्रिपल तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सोफिया को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनाए जाने की सूचना मीडिया के द्वारा मिली। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने से मैं अचंभे में आ गई थी, क्योंकि न तो मैंने इसके लिए आवेदन किया था और न ही बीजेपी के किसी सीनियर नेता ने इस बारे में मुझसे पूछा था।
विज्ञापन
सोफिया ने बताया कि मीडिया के जरिए ही मुझे सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश की कॉपी भी मिली थी। लेकिन कॉपी हिंदी में थी तो मैंने लखनऊ और कानपुर के नेताओं से इसके बारे में जानकारी ली, जिन्होंने इसकी पुष्टि की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोफिया ने दिसंबर 2016 में बीजेपी ज्वाइन की थी। वह तीन तलाक को लेकर प्रमुखता से आवाज उठा रही थी। बीजेपी ने इसी प्रमुखता को पुरस्कृत करते हुए उन्हें अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बना दिया। सोफिया के अलावा पूर्व एमएलसी मोहम्मद तनवीर हैदर उस्मानी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
सोफिया ने राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार के शख्स से शादी की थी। तीन तलाक के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया था। तीन तलाक पर उच्चतम न्यायलय के फैसले के बाद सोफिया ने कहा था कि बीजेपी में शामिल होने का फैसला गलत नहीं था। कोर्ट के फैसले के बाद सोफिया ने पीएम मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी जी जो वादे करते हैं वह उन्हें निभाना भी जानते हैं।
विज्ञापन
वहीं अध्यक्ष बनाए जाने पर मोहम्मद तनवीर हैदर उस्मानी ने पार्टी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बीजेपी में ही हो सकता है कि एक छोटे कद के नेता की मेहनत को सम्मान मिले। मंगलवार को जारी किए गए आदेश में उस्मानी और सोफिया के साथ कुल 8 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इस लिस्ट में सुरेश जैन, सुखदर्शन बेदी, सैयद इकबाल हैदर, मनोज कुमार मसीह और रुमाना सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है। बीजेपी प्रवक्ता डॉक्टर चंद्रमोहन ने सोफिया के सदस्य बनाए जाने पर कहा कि सीएम योगी ने महिला स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लड़ाई को सम्मानित किया है।