फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Triple talaq bill passed in lok sabha but to face challenge in rajya sabha congress bjp

ट्रिपल तलाक बिल की राह नहीं आसान, कानून बनने की राह में कई रोड़े

Fri, 28 Dec 2018 09:14 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Fri, 28 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq bill passed in lok sabha but to face challenge in rajya sabha congress bjp
triple talaq
लोकसभा में पांच घंटे की मैराथन चर्चा के बाद ट्रिपल तलाक बिल पास हो गया है। इस बिल के पक्ष में 245 जबकि विरोध में 11 वोट पड़े। कांग्रेस  समेत कई विपक्षी दलों ने मांगे नहीं मानने के कारण सदन से वॉकआउट किया। ट्रिपल तलाक बिल भले ही लोकसभा से पास हो गया हो मगर कानून बनाने के लिए राजयसभा में भी पास कराना होगा। भाजपा के पास उच्च सदन में बहुत नहीं नहीं ऐसे में यह बाधा पार करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


प्रवर समिति को भेजने की मांग पर अड़ा विपक्ष

विपक्षी दल राज्यसभा में अपने संख्या बल के आधार पर इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के बारे में निश्चिंत हैं। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कहना था कि राज्यसभा के कार्य करने के नियम संख्या 125 के मुताबिक यदि कोई सदस्य एक प्रस्ताव लाता है तो बहुमत के आधार पर उसे पारित किया जा सकता है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का कहना था कि जब सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को गैर-कानूनी करार दे दिया है तो भाजपा उसे आपराधिक कार्य बनाने पर क्यों तुली है। क्या वह दूसरे धर्मों के तलाक को भी आपराधिक श्रेणी में लाएगी? तलाक के अपराध बनाने के बाद पति-पत्नी का दोबारा साथ आना असंभव हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी राज्यसभा में अटक चुका है विधेयक

यह पहली बार नहीं जब सरकार ट्रिपल तलाक बिल को राज्यसभा में पास कराने को लेकर माथापच्ची कर रही है। इससे पहले सरकार पिछले साल दिसंबर महीने में भी बिल लाई थी, जो राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के कारण अटक गया था। विपक्ष की नाराजगी को दूर करने के लिए सरकार ने इस साल सितंबर में विपक्ष के कुछ सुझावों को शामिल करते हुए अध्यादेश जारी किया था। 

वर्तमान का संसोधित ट्रिपल तलाक विधेयक, अध्यादेश और पुराने बिल की जगह लेगा। 

यह दल कर रहे प्रवर समिति को भेजने की मांग

सरकार ने जहां इस बिल को इंसानियत और इंसाफ का मसला बता रही है वहीं कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल इसे असंवैधानिक बताते हुए संयुक्त प्रवर समिति को भेजने की मांग पर अड़ा है। 
लोकसभा में वोटिंग के दौरान कांग्रेस, राजद, टीएमसी, वाम दल, आप, सपा, और बीजू जनता दल ने वॉकआउट किया। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्यसभा में भी यह दल अपनी आपत्तियां दर्ज कराएंगे। ऐसे में विपक्ष के समर्थन के बिना इस बिल का पास होना मुश्किल नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed