फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinmool will protest in enitre bengal against Assam brutal killings

असम में हत्याओं के विरोध में पूरे बंगाल में प्रदर्शन करेगी तृणमूल

Fri, 02 Nov 2018 12:22 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Nov 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Trinmool will protest in enitre bengal against Assam brutal killings
ममता बनर्जी
असम में हुई पांच लोगों की ‘वीभत्स हत्या’ के विरोध में तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन करेगी। असम में तिनसुकिया जिले के खेरोनिबाड़ी में बृहस्पतिवार को बंदूकधारियों ने पांच लोगों की हत्या कर दी थी जबकि हमले में दो लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार की रात ट्वीट किया, ‘‘असम में क्रूर हत्याओं के विरोध में तृणमूल कांग्रेस कल (शुक्रवार, दो नवंबर को) सिलीगुड़ी और कोलकाता सहित उत्तर तथा दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन करेगी।’’ 
विज्ञापन

 



तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अभिषेक बनर्जी दक्षिण कोलकाता में यादवपुर 8 बी बसस्टैंड से हजारा क्रॉसिंग तक प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। बनर्जी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर आश्चर्य जताया कि क्या ये हमले राष्टूीय नागरिक पंजी को लेकर हुए हैं। उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या यह हालिया एनआरसी घटनाक्रम का नतीजा है।’’ 

बनर्जी ने लिखा है, ‘‘असम से बेहद खराब खबर आ रही है। हम तिनसुकिया में हुए क्रूर हमले की निंदा करते हैं, हमारे पास पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। दोषियों को शीघ्र सजा मिलनी चाहिए।’’ 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed