{"_id":"586c15bc4f1c1b0052159c00","slug":"trinamool-mp-sudip-bandyopadhyay-interrogation-by-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय से की पूछताछ ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय से की पूछताछ
एजेंसी/कोलकाता
Updated Wed, 04 Jan 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय मंगलवार को सीबीआई कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे रोज वैली चिट फंड घोटाले के संबंध में पूछताछ की गई। मामले में पार्टी के एक और सांसद तापस पाल को पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद यह पहली बार है जब सुदीप से इस मामले में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सवाल पूछे जाने पर सुदीप ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने जांच एजेंसी से कहा है कि कि वह यह जानने के लिए सीबीआई की पूछताछ का सामना करने आए हैं कि उनके खिलाफ क्या आरोप हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मोदी सरकार पर अपने और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि रोज वैली घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।
विज्ञापन