{"_id":"583771c74f1c1b2c2513d2b7","slug":"trinamool-mp-asked-the-pm-you-are-the-messiah-and-satan","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल सांसद ने पीएम से पूछा, आप क्या मसीहा हैं, और हम शैतान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तृणमूल सांसद ने पीएम से पूछा, आप क्या मसीहा हैं, और हम शैतान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाया। राज्यसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा, 'क्या आप मसीहा हैं। क्या हम शैतान हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के फैसले का विरोध करना क्या कालेधन का समर्थन करना है। प्रधानमंत्री इसको मुद्दा क्यों बना रहे हैं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा, 'ममता बनर्जी आपकी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगी। चाहे तो आप उनको जेल में डाल दो। तृणमूल सांसद ने कहा, ये लोग घमंड के साथ आगे बढ़ रहे हैं। घमंड ऐसी चीज है जिसपर विनाश से पहले बहुत घमंड होता है।' उन्होंने सवाल उठाया कि नोटबंदी के फैसले से पहले आखिर क्यों 100 रुपये के नोट छापे नहीं गये। उन्होंने फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
तो सरकार भंग कर चुनाव करा लें: मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने राज्ससभा में कहा कि प्रधानमंत्री ने जो सर्वे कराया है और 90 फीसदी लोग उनके फैसले से खुश हैं तो सरकार भंग करके लोकसभा चुनाव करा लें। मायावती ने कहा कि देश की 90 फीसदी जनता इस फैसले से दुखी है। मायावती ने कहा कि उन्हें इस बात पर शक था कि प्रधानमंत्री खानापूर्ति करने आए हैं।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद नोटबंद की घोषणा की खुद फैसला लिया। उन्हें राज्यसभा में सांसदों के विचारों को सुनना चाहिए था और अपनी बात रखते लेकिन उनके हावभाव से ही लग गया था कि वे सदन में नहीं रहेंगे।
मायावती ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री ने ढाई साल में किए गए किसी वादे को पूरा नहीं किया है। नोटबंदी का मकसद लोगों का ध्यान बांटने के लिए रणनीति के तहत किया गया है। जब प्रधानमंत्री दस महीने से तैयारी कर रहे थे। अचंभे की बात है 90 फीसदी लोग खुश हैं तो लाइनों में लोग परेशान क्यों हो रहे हैं।