{"_id":"5e64bd5d8ebc3eeb6e13ab20","slug":"trinamool-congress-nominates-four-candidates-for-rajya-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: तृणमूल ने चार उम्मीदवारों को किया नामित, ममता बोलीं- 50 फीसदी महिलाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव: तृणमूल ने चार उम्मीदवारों को किया नामित, ममता बोलीं- 50 फीसदी महिलाएं
Sun, 08 Mar 2020 03:09 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 08 Mar 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिये अर्पिता घोष, मौसम नूर, दिनेश त्रिवेदी और सुब्रत बख्शी को नामित किया है। पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को यह जानकारी दी।
बनर्जी ने ट्वीट किया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि महिला सशक्तिकरण के उनके निरंतर प्रयासों के तहत नामित किये गए लोगों में 50 फीसदी महिलाएं हैं। गौरतलब है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस फैसले का एलान किया है।
विधानसभा में सीटों के वितरण के लिहाज से राज्यसभा की चार सीटें तृणमूल को मिलेंगी लेकिन पांचवीं सीट पर माकपा-कांग्रेस या तृणमूल-कांग्रेस का कोई उम्मीदवार जीतेगा।
विज्ञापन
खाली हो रही पांच सीटों में से चार सीटों पर फिलहाल जोगन चौधरी, मनीष गुप्ता, अहमद हसन इमरान और के.डी. सिंह हैं। ये चारों तृणमूल से हैं। पांचवीं सीट पर ऋतब्रत बनर्जी हैं जो 2014 में माकपा की उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए थे लेकिन पार्टी ने 2017 में उन्हें निकाल दिया था।