{"_id":"605e19eddeff0709d9485b32","slug":"trinamool-congress-complaint-to-ec-saying-bjp-is-providing-sheltors-to-criminals-in-east-medininagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल ने की चुनाव आयोग से शिकायत: बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में अपराधियों को शरण दे रही भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तृणमूल ने की चुनाव आयोग से शिकायत: बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में अपराधियों को शरण दे रही भाजपा
Fri, 26 Mar 2021 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को चुनाव आयोग में शिकायत कर भाजपा पर आरोप लगाया कि वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में अपराधियों को शरण दे रही है। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है ताकि चुनाव के दिन हिंसा कराई जा सके।
विज्ञापन
टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन और लोकसभा की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने संवाददाताओं से कहा कि चुनावों से पहले कोलकाता और पड़ोसी जिलों से पूर्वी मेदिनीपुर में अपराधियों को लाने की कई खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद घोष दस्तीदार ने कहा, 'हमें सूचना है कि पातशपुर, एगरा, भगवानपुर, खेजुरी में गड़बड़ियां फैलाने के लिए अपराधी लाए गए हैं। स्थानीय घरों में कई बाहरी लोग ठहरे हुए हैं। यह चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।'
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि शनिवार को जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने वाला है वहां अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए। दस्तीदार ने यह भी कहा कि खेजुरी में टीएमसी उम्मीदवार पर गुरुवार को राजनीतिक विरोधियों द्वारा हमला किया गया।