{"_id":"5d527ad98ebc3e6d16353a42","slug":"trinamool-congress-begins-strike-on-income-tax-notice-to-durga-puja-committees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाताः दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस पर तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाताः दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस पर तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया धरना
Tue, 13 Aug 2019 02:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा पूजा समितियों को आयकर नोटिस भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को मध्य कोलकाता में आठ घंटे का धरना शुरू किया। यहां कई दुर्गा पूजा समितियों को नोटिस जारी किए जाने को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को घोषणा की थी कि ‘बंग जननी ब्रिगेड’ (पार्टी की महिला शाखा) मंगलवार को सुबोध मलिक चौक पर धरने पर बैठेगी।
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा कि त्योहारों को कर वसूली से छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजकों, पूजा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं और ‘बांग्ला से प्यार करने वाले’ सभी लोगों को इस प्रदर्शन में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा ने विरोध प्रदर्शन करने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य के सत्तारूढ़ दल के नेताओं का एक तबका चिटफंड घोटालों में कथित रूप से लूटे गए धन को पूजा समितियों के जरिए सफेद बनाने के काम में लगा है।जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधारकरार दिया।
विज्ञापन