फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Trinamool Congress alleges sexual assault of another woman in Manipur

West Bengal: टीएमसी का बड़ा आरोप, कहा- मणिपुर में 15 मई को भी एक महिला के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 23 Jul 2023 11:56 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Jul 2023 11:56 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि 15 मई को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में एक और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञापन
Trinamool Congress alleges sexual assault of another woman in Manipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा के दौरान कुछ घटनाओं ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दो निर्वस्त्र महिलाओं के वीडियो आने के बाद तो मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार दोनों विपक्ष के निशाने पर है। वहीं अब तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि 15 मई को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में एक और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

विज्ञापन


टीएमसी ने कहा कि ऐसे गंभीर मामले अब रिपोर्ट किए जा रहे हैं और जो छिपा हुआ है वह कितना भयानक होगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए टीएमसी ने कहा कि मणिपर में हिंसा रोकने में सरकार नाकाम हो चुकी है और राज्य में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था की विफल हो चुकी है। 
विज्ञापन


टीएमसी ने एक समाचार रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि 15 मई को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में 18 वर्षीय एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उसने 21 जुलाई को पुलिस से संपर्क किया था, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट का हवाला देते हुए टीएमसी ने ट्वीट किया कि मणिपुर के लिए त्रासदी खत्म नहीं हुई है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह पूरी कानून-व्यवस्था की विफलता के लिए जवाबदेही कब लेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस की पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी टीम ने 19 जुलाई को मणिपुर का दौरा किया था। तीन मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 160 से अधिक लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं चार मई को कथित तौर पर शूट किया गया एक वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद बुधवार को मणिपुर के कई इलाकों में तनाव और बढ़ गया है। वीडियो में भीड़ द्वारा एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के पुरुषों के एक समूह द्वारा नग्न परेड करते हुए दिखाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed