{"_id":"5b49058f4f1c1b4b748b478e","slug":"trinamool-congress-accuses-union-minister-maneka-gandhi-for-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर लगाया अधिकार क्षेत्र के अतिक्रमण का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर लगाया अधिकार क्षेत्र के अतिक्रमण का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
राज्य के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चटर्जी ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर अपने अधिकार क्षेत्र के अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए उनकी खिंचाई की है। मेनका ने दो साल के एक बच्चे के यौन उत्पीड़न के मामले में कोलकाता पुलिस से सीधे संपर्क किया था। शोभनदेव ने कहा कि मेनका को इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता भट्टाचार्य से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्री राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में अनावश्यक हस्तक्षेप कर संविधान का अपमान कर रहे हैं। कानून व व्यवस्था का मामला राज्य के अधिकार क्षेत्र में है।
विज्ञापन
अगर केंद्रीय मंत्री को किसी घटना के मामले में जानकारी लेनी थी तो उनको पहले मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए थी। चटर्जी ने कहा कि मेनका सीधे किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं कर सकतीं। यह अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है। ध्यान रहे कि मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि यह जान कर हैरत होती है कि दो साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की घटना एक जाने-माने समूह की ओर से संचालित स्कूल में घटी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने अपने एक ट्वीट में बताया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर बंगाल के पुलिस महानिदेशक के साथ बातचीत कर अपनी नाराजगी जताई है। बच्चों के स्कूल में कर्मचारियों की तादाद बेहद कम होने के बावजूद पुलिस इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मेनका ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक से अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन