फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribal-dominated districts in Gujarat observe bandh over Manipur violence; AAP, Cong support shutdown Updates

Gujarat: मणिपुर हिंसा को लेकर गुजरात के आदिवासी बहुल जिलों में बंद; आप-कांग्रेस ने किया समर्थन

Sun, 23 Jul 2023 08:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Jul 2023 08:36 PM IST
सार

Gujarat: मणिपुर हिंसा के विरोध में रविवार को गुजरात के आदिवासी बहुल इलाकों में बंद का आयोजन किया गया। जनजातीय बहुल 14 जिलों में से तापी, वलसाड, दाहोद, पंचमहाल, नर्मदा और छोटा उदयपुर में कई बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
Tribal-dominated districts in Gujarat observe bandh over Manipur violence; AAP, Cong support shutdown Updates
Manipur Protest - फोटो : Social Media

विस्तार

जनजातीय बहुल 14 जिलों में रहा बंद

विज्ञापन

मणिपुर हिंसा के विरोध में रविवार को गुजरात के आदिवासी बहुल इलाकों में बंद का आयोजन किया गया। जनजातीय बहुल 14 जिलों में से तापी, वलसाड, दाहोद, पंचमहाल, नर्मदा और छोटा उदयपुर में कई बाजार बंद रहे। यहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं और विभिन्न संगठनों ने बंद के तहत धरना दिया। विपक्षी दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने समर्थन किया।

AAP ने साधा सरकार पर निशाना
आप के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक चैतर वसावा ने कहा कि मणिपुर में हुई हिंसा ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गुजरात के 14 जिलों के कुल 52 तालुकों में बंद सफल रहा। किसानों और धार्मिक संगठनों समेत कई व्यापारिक संगठनों ने भी बंद का समर्थन किया। हमें उम्मीद है कि सरकार मणिपुर में हिंसा रोकने के लिए कदम उठाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा से जूझ रहा मणिपुर, अब तक 160 की मौत
मणिपुर में तीन मई को जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से राज्य में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में नारजगी का माहौल रहा। घटना चार मई की है, जिसका वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed