{"_id":"624e08d492186163f63c03af","slug":"trial-in-gauri-lankesh-murder-case-will-start-from-may-27-after-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: गौरी लंकेश हत्याकांड में चार साल बाद 27 मई से शुरू होगी सुनवाई, बहन कविता ने जताई खुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: गौरी लंकेश हत्याकांड में चार साल बाद 27 मई से शुरू होगी सुनवाई, बहन कविता ने जताई खुशी
Thu, 07 Apr 2022 03:12 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बेंगलुरु।
एजेंसी, बेंगलुरु।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 03:12 AM IST
सार
गौरी लंकेश की हत्या मामले में मुख्य आरोपी अमोल काले और परशुराम वाघमरे सहित 17 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
गौरी लंकेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पत्रकार-कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के चार साल बाद इस मामले की सुनवाई 27 मई से शुरू होने जा रही है। लंकेश की दो बाइक सवारों ने बेंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वरिष्ठ वकील एस बालन ने बताया, अभी तक इस मामले की सुनवाई शुरू नहीं हुई थी। 27 मई से सुनवाई शुरू होगी। लोक अभियोजक ने बताया, हत्या की जांच के लिए गठित एसआईटी ने 18 संदिग्धों की पहचान की और उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।
विज्ञापन
इस मामले में मुख्य आरोपी अमोल काले और परशुराम वाघमरे सहित 17 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गौरी लंकेश की बहन कविता लंकेश ने सुनवाई शुरू होने पर खुशी जताई। पांच सितंबर, 2017 को लंकेश की हत्या की गई थी।
विज्ञापन