फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tree fell on the railway track, Gatiman Express safe.

ट्रैक पर गिरा पेड़, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची गतिमान एक्सप्रेस

Mon, 16 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 16 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the railway track, Gatiman Express safe.
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस रविवार की शाम को आगरा कैंट से दिल्ली जाते वक्त हादसे का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन


शाम तकरीबन साढ़े सात बजे रुनकता के आगे आंधी से रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इसके बाद मथुरा के बाद स्टेशन पर सिग्नल फेल होने के कारण गतिमान काफी देर खड़ी रही।

देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस शाम को आगरा कैंट से रवाना हुई। रुनकता के पास शाम को आंधी के कारण ट्रैक पर पेड़ गिर पड़ा था। गतिमान के लोको पायलट ने ट्रैक पर पेड़ देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए।
विज्ञापन


इसके बाद आरपीएफ की मदद से ट्रैक से पेड़ को हटाया गया। इसके कारण गाड़ी यहां 15 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद मथुरा के बाद स्टेशन पर सिग्नल फेल हो गया। कंट्रोल को जानकारी दी गई। यहां भी गतिमान को तकरीबन 20 मिनट तक खड़ा रखा गया। सिग्नल दुरुस्त कराए जाने के बाद गाड़ी को गंतव्य पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed