{"_id":"5738d1b84f1c1b0f19ac7686","slug":"tree-fell-on-the-railway-track-gatiman-express-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर गिरा पेड़, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची गतिमान एक्सप्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रैक पर गिरा पेड़, दुर्घटनाग्रस्त होने से बची गतिमान एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 16 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस रविवार की शाम को आगरा कैंट से दिल्ली जाते वक्त हादसे का शिकार होने से बच गई।
शाम तकरीबन साढ़े सात बजे रुनकता के आगे आंधी से रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इसके बाद मथुरा के बाद स्टेशन पर सिग्नल फेल होने के कारण गतिमान काफी देर खड़ी रही।
देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस शाम को आगरा कैंट से रवाना हुई। रुनकता के पास शाम को आंधी के कारण ट्रैक पर पेड़ गिर पड़ा था। गतिमान के लोको पायलट ने ट्रैक पर पेड़ देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए।
इसके बाद आरपीएफ की मदद से ट्रैक से पेड़ को हटाया गया। इसके कारण गाड़ी यहां 15 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद मथुरा के बाद स्टेशन पर सिग्नल फेल हो गया। कंट्रोल को जानकारी दी गई। यहां भी गतिमान को तकरीबन 20 मिनट तक खड़ा रखा गया। सिग्नल दुरुस्त कराए जाने के बाद गाड़ी को गंतव्य पर रवाना किया गया।