फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Treating patients with plasma therapy in Mumbai and Indore like Delhi

#LadengeCoronaSe: दिल्ली की तरह मुंबई और इंदौर में प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों का होगा इलाज

Tue, 28 Apr 2020 01:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Apr 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Treating patients with plasma therapy in Mumbai and Indore like Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

दिल्ली की तरह मुंबई और इंदौर में भी कोरोना मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल होगा। बृह्नमुंबई नगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक, ठीक हो चुके चार मरीजों को एंटीबॉडी के लिए पॉजिटिव पाया गया है। अब प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल अन्य मरीजों पर किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चार मरीजों पर इस थेरेपी का इस्तेमाल किया था, जिसके अच्छे नतीजे आए थे। बीएमसी ने ठीक हो चुके मरीजों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। वहीं, इंदौर के एक निजी अस्पताल ने तीन मरीजों पर प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल शुरू किया है। श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉ. रवि दोसी ने बताया, ठीक हो चुके दो डॉक्टरों ने गंभीर मरीजों के लिए प्लाज्मा दान किया है। मध्य प्रदेश में इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां अब तक 1207 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन


इस बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण मृत्यु दर 4.24 फीसदी है, जबकि देश में मृत्यु दर 3.13 फीसदी है। अधिकारियों ने बताया, राज्य में 19 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब तक मरने वालों की संख्या 342 पहुंच चुकी है। कोरोना के 440 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल मरीज आठ हजार से ज्यादा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, अब तक 8068 लोग पॉजिटिव मिले हैं। पुणे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 55 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 1319 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 80 पहुंच गई है।

युवा सबसे ज्यादा संक्रमित, जिम्मेदार बर्ताव करें

इस बीच, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के निगम आयुक्त ने युवाओं से जिम्मेदारी भरा बर्ताव करने की अपील की है। निगम आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने ट्विटर पर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पोस्ट करते हुए लिखा  कि 21 से 40 साल की आयु वर्ग के लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हैं, लिहाजा उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। युवाओं को बाहर नहीं घूमना चाहिए और परिवार के बड़ों की जान को खतरे में नहीं डालना चाहिए। पांडे ने कहा, जिले में 51 मरीज मिले हैं, जिनमें से 10 हॉटस्पॉट वाले इलाकों से हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed