{"_id":"5e4afd168ebc3ef2b301032f","slug":"treason-case-three-kashmiri-students-arrested-again-after-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोह मामला: रिहा होने के बाद तीन कश्मीरी छात्र फिर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशद्रोह मामला: रिहा होने के बाद तीन कश्मीरी छात्र फिर गिरफ्तार
Tue, 18 Feb 2020 02:22 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, बंगलूरू
अमर उजाला नेटवर्क, बंगलूरू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
देशद्रोह के आरोपी कश्मीर के तीनम को सोमवार को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। एक दिन पहले रविवार को पुलिस ने तीनो छात्रों को सीआरपीसी की धारा 169 के तहत बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया था। छात्रों को रिहा करने के बाद पुलिस का विरोध शुरू हो गया था, जिसके बाद छात्रों को दोबारा गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, तीनों को शनिवार को पुलवामा हमले की बरसी पर पाक समर्थित नारे लगाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने को लेकर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
हुब्बाली धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर आर दिलीप ने बताया कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, रिहा करने के बाद कई दक्षिणपंथी संगठन के लोग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए थे। इसमें श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक भी शामिल थे।
विज्ञापन