{"_id":"5b393e8f4f1c1b2b428b7bac","slug":"transportation-minister-after-seeing-pan-peak-in-the-ac-bus-reprimand-for-officers-and-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी बस में पान की पीक देखकर भड़के परिवहन मंत्री, अफसरों और कर्मचारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसी बस में पान की पीक देखकर भड़के परिवहन मंत्री, अफसरों और कर्मचारियों को लगाई फटकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Mon, 02 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ आ रही एक एसी बस में पान की पीक देखकर वे भड़क गए। मौके पर उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर को फटकार लगाई। स्थानीय अफसरों को भी उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई। कहा कि बिना साफ-सफाई के बस यहां लगी कैसे। मंत्री की फटकार पर रोडवेज अफसर अपनी बंगले झांकने लगे। निरीक्षण के दौरान बस स्टेशन पर जहां तहां बिखरी गंदगी पर भी उन्होंने अफसरों को अपनी कार्यशैली सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे के आसपास सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे परिवहन मंत्री ने लखनऊ जा रही एसी बस के ड्राइवर ने बताया कि वह सुबह 4.30 बजे ही इलाहाबाद पहुंचा है। परिवहन मंत्री ने ड्राइवर को पर्याप्त आराम दिए जाने की बात कही। उन्होंने बस स्टेशन के शौचालय पर रेट बोर्ड की सूची लगाने को कहा। स्टेशन परिसर में लगे शेड में कुर्सियां लगवाने एवं दीवारों को स्वच्छ भारत से जुड़ी तस्वीरें लगाने का निर्देश दिया। कहा कि बाउंड्रीवाल के किनारों पर गमले भी रखे जाएं। बस स्टेशन में बन रहे निर्माणाधीन यात्री रैन बसेरा का भी उन्होंने मुआयना किया।
विज्ञापन
इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर भी उन्होंने देखा। क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव से कहा कि सभी एआरएम के कक्ष में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगाई जाए। कंडक्टर और ड्राइवर रेस्ट रूम में बेतरतीब पड़े बक्सों की जगह उन्होंने रैक लगाने की बात कही। कार्यालय में टूटी फूटी कुर्सियों को बदलने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक से पत्र लिखने को उन्होंने कहा।
विज्ञापन
दस रुपये की जगह वाहन स्टैंड संचालक ले रहा 25 रुपये
निरीक्षण के दौरान कुछ यात्रियों ने बस स्टेशन परिसर में चल रहे वाहन स्टैंड संचालक की शिकायत की। कहा कि दस रुपये की जगह संबंधित संचालक द्वारा यात्रियों से 25 रुपये लिए जाते हैं। यह सुनते ही परिवहन मंत्री वाहन स्टैंड की ओर गए। वहां स्टैंड पर मौजूद कर्मचारी रामलखन से पर्ची मांगी। किसी भी पर्ची में दाम न लिखा होने पर परिवहन मंत्री भड़क गए। उन्होंने आरएम से कार्रवाई करने को कहा। निर्देश दिया कि स्टैंड पर रेट बोर्ड लगाया जाए। साथ ही पर्ची पर भी दाम का उल्लेख किया जाए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, विशाल अग्रवाल, मृत्युंजय तिवारी, संजय गुप्ता, रघुनाथ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
कुंभ में श्रवण कुमार की भूमिका में रहेगा रोडवेज
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कहा कि अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले में रोडवेज श्रवण कुमार की भूमिका में रहेगा। जिस तरह से श्रवण कुमार ने अपने माता पिता को तीर्थ यात्रा करवाई थी, वही भूमिका रोडवेज की कुंभ मेला में रहेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज एक हजार नई बसें लगाएगा। इसके अलावा 500 नई शटल बसें भी रहेंगी जो पार्किंग स्थल से लोगों को मेला क्षेत्र में लाएंगी।