फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transfers of five IPS officers stayed by Maha home dept within hours of promotion, Fadnavis raised question

महाराष्ट्र : पांच आईपीएस का पदोन्नति आदेश वापस, फडणवीस बोले- पिछली बार सामने आया था घोटाला

Thu, 21 Apr 2022 02:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई/एएनआई, मुंबई
पीटीआई/एएनआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Apr 2022 02:57 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने सवाल किया कि पुलिस विभाग में बदलाव निरस्त करने का कारण क्या है? इस घटना पर ध्यान गया है। पिछली बार जब 10 डीसीपी के तबादले रद्द किए गए थे, तब ट्रांसफर स्कैम सामने आया था। 

विज्ञापन
Transfers of five IPS officers stayed by Maha home dept within hours of promotion, Fadnavis raised question
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में बड़े बदलाव के दूसरे ही दिन पांच आईपीएस अधिकारियों के पदोन्नति व तबादले का आदेश वापस ले लिया। इस पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार ऐसा होने पर तबादला घोटाला सामने आया था। 

विज्ञापन


 महाराष्ट्र के गृह विभाग ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक स्तर के 11 अधिकारियों को उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर तबादला करने का आदेश जारी किया था। विभाग के ताजा आदेश में कहा गया है कि इनमें से आईपीएस अधिकारी राजेंद्र माने (वर्तमान में डीसीपी, राज्य खुफिया विभाग), महेश पाटिल (डीसीपी, अपराध, मीरा-भायंदर), संजय जाधव (एसपी, राजमार्ग सुरक्षा), पंजाबराव उगाले (एसपी, एसीबी, ठाणे) और दत्तात्रेय शिंदे (एसपी, पालघर) की पदोन्नति पोस्टिंग पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन


राकांपा के पास है गृह विभाग
पदोन्नति व तबादला आदेश रुकने के पीछे के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है। राज्य की शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी सरकार में गृह विभाग शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास है। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे और पिंपरी-चिंचवड़ के आयुक्त कृष्ण प्रकाश सहित लगभग 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम फडणवीस ने  सवाल किया कि पुलिस विभाग में बदलाव निरस्त करने का कारण क्या है? इस घटना पर ध्यान गया है। पिछली बार जब 10 डीसीपी के तबादले रद्द किए गए थे, तब ट्रांसफर स्कैम सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed