फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   training for 25.38 lakh cooks of mid-day meal will be mandatory

मिड-डे मील के 25.38 लाख कुक के लिए जरूरी होगी ट्रेनिंग, केंद्र सरकार का निर्देश

Wed, 22 Nov 2017 04:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Nov 2017 04:00 AM IST
विज्ञापन
training for 25.38 lakh cooks of mid-day meal will be mandatory

देशभर के सरकारी स्कूलों में दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) अब पौष्टिक और स्वच्छ होगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर मिड-डे मील बनाने वाले सभी 25.38 लाख कुक को ट्रेनिंग देने का निर्देश दिया है। कुक को यह प्रशिक्षण पर्यटन मंत्रालय से जुड़े संस्थानों से दिलाया जाएगा जिनकी सूची भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की संयुक्त सचिव रीता चटर्जी की ओर से राज्य सरकारों को पत्र भेजा गया है। पत्र में लिखा है कि देशभर के सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 12.12 लाख स्कूलों में 10.54 करोड़ छात्रों को मिड-डे-मील का परोसा जाता है।
विज्ञापन


लेकिन अक्सर इस खाने में पौष्टिक तत्वों की कमी और साफ-सफाई पर सवाल उठते हैं। लिहाजा सभी कुक को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि खाना बनाने के दौरान पौष्टिक तत्व बरकरार रहे और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ट्रेनर का आठवीं पास होना अनिवार्य
 सरकार का कहना है कि सभी कुक को ट्रेनिंग सेंटर तक पहुंचाना मुश्किल है। इसलिए राज्य 30-30 कुक के ग्रुप में ट्रेनिंग करवाएं, जो ट्रेनर के रूप में आगे अन्य कुक को जाकर ट्रेनिंग दे सकें। हालांकि जो भी ट्रेनर चुने जाएं, उन्हें आठवीं पास होना अनिवार्य है। ट्रेनिंग के बाद उक्त ट्रेनर कुक की परीक्षा भी ली जाए। यदि कोई पास नहीं होता है तो उसे फिर से ट्रेनिंग दिलाई जाए।

इस तरह मिलेगी ट्रेनिंग 
- खाना बनाने से पहले हाथ धोना। दाल, चावल व सब्जी बनाने से पहले उसे साफ कर धोना।
- खाना बनाने में साफ पानी का इस्तेमाल और उसे ढंक कर रखना ताकि चूहा, छिपकली आदि उसमें न गिरे।
- खाना बनाने के दौरान पौष्टिकता खत्म न हो, इसका पूरा ख्याल रखना।
- ऐसे मेन्यू बनाना, जो छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक हो। साथ ही बच्चे भी खुशी-खुशी उस खाने के लिए तैयार हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed