{"_id":"621a0cc7ef75d9484f795788","slug":"training-aircraft-crash-student-pilot-died-union-civil-aviation-minister-jyotiraditya-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना: ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना: ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया दुख
Sat, 26 Feb 2022 04:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 26 Feb 2022 04:49 PM IST
सार
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना के नलगोंडा में एक प्रशिक्षण विमान के दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। हादसे के तुरंत बाद जांच दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के नालगोंडा जिले में शनिवार को एक निजी विमानन अकादमी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की ओर से उड़ान भरता हुआ था और जिले के एक गांव में दोपहर से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। महिला प्रशिक्षु पायलट की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
सिंधिया ने ट्वीट किया कि वह नालगोंडा में प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर दुखी हैं। जांच टीम घटनास्थल पहुंच गई है और दुर्भाग्य से हमने एक प्रशिक्षु पायलट गंवा दिया। उन्होंने मृतक पायलट के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
विज्ञापन