{"_id":"5eddc2b8c0079e21e261a16e","slug":"trainee-pilot-instructor-killed-as-their-training-plane-crashed-in-odisha-they-were-taking-training-at-government-aviation-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सहित दो की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सहित दो की मौत
Mon, 08 Jun 2020 12:05 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामाख्यानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कामाख्यानगर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा में विमान हादसा हो गया है
- फोटो : ANI
ओडिशा के ढेंकनाल जिले के कामाख्यानगर क्षेत्र के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में ट्रेनी पायलट सहित प्रशिक्षक की मौत हो गई है। दुर्घटना उस समय हुई जब प्रशिक्षु जिले के कंकड़बड़ा पुलिस सीमा के तहत बिरसाला में सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान (गति) में उड़ान प्रशिक्षण ले रहे थे।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि करते हुए ढेंकनाल के जिलाधिकारी बीके नायक ने कहा कि दोनों को कामाख्यानगर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस और जिलाधिकारी मौजूद हैं और वे घटना की जांच करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना तकनीकी खामी या खराब मौसम के कारण हुई।
विज्ञापन
कामाख्यानगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर इंचार्ज ए दलुआ ने कहा कि ट्रेनर पुरुष था जबकि प्रशिक्षक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला शामिल है। सूत्रों के अनुसार उड़ान भरने के बाद विमान अचानक जमीन पर गिर गया जिससे उसके अंदर मौजूद दोनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन