फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train travel may become expensive from next month, fares may increase from July 1; Know the new rates

Train Fare: अगले महीने से महंगा हो सकता है ट्रेन का सफर, किराया बढ़ाने पर मंत्रालय कर रहा विचार; जानें नई दरें

Tue, 24 Jun 2025 08:58 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 08:58 PM IST
सार

Fares of AC and Non-AC Class: अगर आप मेल/एक्सप्रेस या एसी ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो 1 जुलाई 2025 से आपका किराया थोड़ा महंगा हो सकता है। लेकिन रोजाना लोकल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए कोई बदलाव नहीं होगा। रेल मंत्रालय एसी के साथ-साथ नॉन एसी ट्रेनों के किराए में इजाफा करेगा, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हो सकता है।

विज्ञापन
Train travel may become expensive from next month, fares may increase from July 1; Know the new rates
भारतीय रेल किराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे मंत्रालय 1 जुलाई 2025 से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी और नॉन-एसी क्लास का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, नॉन-एसी (स्लीपर, सेकंड सीटिंग आदि) श्रेणियों में 1 पैसा और सभी एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया बढ़ाया जा सकता है। मामले में एक रेलवे अधिकारी ने कहा, 2020 और 2013 में हुई पिछली किराया बढ़ोतरी की तुलना में यह वृद्धि सबसे कम होगी। जबकि स्लीपर क्लास की यात्राओं में मामूली इजाफा होगा।

विज्ञापन

क्या बढ़ेगा किराया?
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी श्रेणी का किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया जाएगा। सभी एसी क्लास (AC प्रथम, द्वितीय, तृतीय) के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें - IRCTC: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत में उठा सकेंगे कश्मीरी जायके का लुत्फ, अगले महीने से परोसे जाएंगे स्थानीय व्यंजन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य द्वितीय श्रेणी का किराया
500 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं सबअर्बन ट्रेनों की, मासिक पास और रोजाना यात्रा करने वालों की सुविधा को देखते हुए इनका किराया नहीं बढ़ेगा।

जनवरी 2020 में कितनी बढ़ोतरी हुई?

  • साधारण द्वितीय क्लास — 1 पैसा प्रति किमी
  • मेल/एक्सप्रेस की द्वितीय क्लास — 2 पैसे प्रति किमी
  • स्लीपर क्लास — 2 पैसे प्रति किमी
  • सभी एसी श्रेणियों — 4 पैसे प्रति किमी
     

 

विज्ञापन

2020 और 2013 की तुलना में इस बार सबसे कम किराया बढ़ा

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि 2020 और 2013 में पिछले किराया संशोधन की तुलना में मौजूदा बढ़ोतरी सबसे कम होगी। इससे पहले 1 जनवरी 2020 को प्रति किमी के आधार पर ट्रेन का किराया बढ़ाया गया था। तब साधारण और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया क्रमशः 1 पैसे और 2 पैसे बढ़ाया गया था, जबकि स्लीपर क्लास और सभी एसी श्रेणियों का किराया क्रमशः 2 पैसे और 4 पैसे बढ़ा था।

2020 से पहले, 2013 में सभी वर्गों के किराये में काफी संशोधन किया गया था। उदाहरण के लिए, तब साधारण ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया 2 पैसे बढ़ा था, वहीं एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों के लिए द्वितीय श्रेणी का किराया 4 पैसे बढ़ा था। इसके अलावा, स्लीपर क्लास का किराया 6 पैसे बढ़ाया गया था। 2013 में एसी-2 को छोड़कर सभी श्रेणियों के किराये में 10 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि एसी-2 का किराया 6 पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया था।

यह भी पढ़ें - Railways: रेलवे पुलिस प्रमुखों ने की बैठक, अपराध नियंत्रण और यात्री सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया
 

साल 2013 में कितनी बढ़ोतरी हुई?
  • साधारण द्वितीय श्रेणी — 2 पैसे प्रति किमी
  • मेल/एक्सप्रेस की द्वितीय श्रेणी — 4 पैसे प्रति किमी
  • स्लीपर क्लास — 6 पैसे प्रति किमी
  • एसी द्वितीय श्रेणी (AC द्वितीय) — 6 पैसे प्रति किमी
  • अन्य सभी एसी श्रेणियां — 10 पैसे प्रति किमी

किराए में बढ़ोतरी पर रेलवे ने क्या कहा?
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसे लेकर बताया, '2020 और 2013 में हुई पिछली किराया बढ़ोतरी की तुलना में यह बढ़ोतरी सबसे कम होगी।' रेलवे अधिकारी के मुताबिक, यह मामूली बढ़ोतरी रेलवे की वित्तीय स्थिति सुधारने और बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से की जा रही है।

पुरी के श्रद्धालुओं के लिए नया एप
पुरी में रथ यात्रा में शामिल होने की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को वास्तविक समय, विश्वसनीय और सुलभ रेलवे सेवाएं उपलब्ध करने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने मंगलवार को 'ईसीओआर यात्रा' नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध एंड्रॉइड आधारित ऐप त्योहार के दौरान रेल संबंधी सभी सेवाओं और यात्री सुविधाओं के लिए व्यापक डिजिटल गाइड प्रदान करता है।

ऐप को विशेष रूप से पूरी रथ यात्रा के दौरान यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और रेल उपयोगकर्ताओं को व्यापक और वास्तविक समय की जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ऐप विशेष ट्रेन के शेड्यूल, नियमित ट्रेन की समय-सारिणी, लाइव ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी, आवास और पर्यटक सुविधाएं और टिकट काउंटर, बुकिंग सहायता और अन्य जानकारियां देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed