{"_id":"61b31c62beb81168010c1fe0","slug":"train-hostess-service-will-be-started-in-all-premium-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्रीमियम ट्रेनों में शुरू होगी ट्रेन 'होस्टेस' सर्विस: दिन में चलने वाली गाड़ियों में मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी प्रीमियम ट्रेनों में शुरू होगी ट्रेन 'होस्टेस' सर्विस: दिन में चलने वाली गाड़ियों में मिलेंगी ये सुविधाएं
Fri, 10 Dec 2021 02:52 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:52 PM IST
सार
भारतीय रेलवे फिलहाल 25 प्रीमियम ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें शताब्दी, राजधानी, गतिमान, तेजस और वंदे भारत जैसी ट्रेनें शामिल हैं। दिन में चलने वाली सभी प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेस होंगी। जबकि रात में चलने वाली ट्रेनों में पहले जैसी ही व्यवस्था रहेगी। वहीं, राजधानी और दूरंतो जैसी ट्रेनों में अभी यह व्यवस्था अभी नहीं शुरू होगी। क्योंकि इन दोनों ही ट्रेनों में दिन और रात में सफर होता है
विज्ञापन
ट्रेन होस्टेस
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का स्वागत एयर होस्टेस की तरह ट्रेन होस्टेस करती हुई नजर आएंगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने सफर के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब रेलवे की सभी प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेस मौजूद रहेंगी। शताब्दी, गतिमान और तेजस एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में वुमन क्रू चलेंगी। इसकी शुरुआत आईआरसीटीसी ने वंदे भारत एक्सप्रेस से कर दी है। जल्द सभी प्रीमियम ट्रेनों में यह बदलाव नजर आएगा।
विज्ञापन
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भारतीय रेलवे फिलहाल 25 प्रीमियम ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें शताब्दी, राजधानी, गतिमान, तेजस और वंदे भारत जैसी ट्रेनें शामिल हैं। दिन में चलने वाली सभी प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेस होंगी। जबकि रात में चलने वाली ट्रेनों में पहले जैसी ही व्यवस्था रहेगी। वहीं, राजधानी और दूरंतो जैसी ट्रेनों में अभी यह व्यवस्था अभी नहीं शुरू होगी। क्योंकि इन दोनों ही ट्रेनों में दिन और रात में सफर होता है। मौजूदा समय में 12 शताब्दी, एक गतिमान, दो वंदे भारत, एक तेजस एक्सप्रेस चल रही हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के अनुसार, ट्रेनों में बदलाव का सबसे बड़ा कारण महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। अन्य क्षेत्रों की तरह महिलाएं इस क्षेत्र में भी आगे आएंगी। यह बदलाव सफर के दौरान अच्छी सुविधा देने के लिए किया जा रहा है। पुरुषों की मुकाबले फीमेल क्रू सर्विस बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। फ्लाइट इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। वहीं वुमन क्रू बातचीत में यात्रियों से सहज होती हैं। ट्रेनों में वूमेन एयर होस्टेस की शिकायत भी कम मिलती है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने सबसे पहले महिला क्रू की शुरुआत गतिमान एक्सप्रेस से की थी। इसके बाद लखनऊ और अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस में भी वुमेन क्रू को तैनात किया गया था। लेकिन लखनऊ तेजस एक्सप्रेस में ट्रेन होस्टेस के साथ छेड़खानी की खबर सामने आई थी। महिला क्रू ने इसकी शिकायत रेलवे और आईआरसीटीसी से भी की थी। इसके बाद कोविड-19 संक्रमण के चलते सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण थमने के बाद रेलवे ने जब दोबारा से ट्रेनों का संचालन शुरू किया, तो महिला क्रू को हटा दिया था। हाल ही में रेलवे बोर्ड ने ऑन बोर्ड कैटरिंग को मंजूरी दी। इसके बाद आईआरसीटीसी ने फिर से यात्रियों की मदद के लिए प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन होस्टेस की व्यवस्था को बहाल कर दिया है।