फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train 18 will be flagged off by pm Narendra Modi on December 29 from Varanasi to new delhi

भारत की सबसे तेज रेलगाड़ी ‘ट्रेन18’ दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 20 Dec 2018 08:13 AM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Thu, 20 Dec 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Train 18 will be flagged off by pm Narendra Modi on December 29  from Varanasi to new delhi
T 18 - फोटो : twitter

देश की पहली इंजन रहित ट्रेन 18 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को झंडी दिखाएंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी इसे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह ट्रेन दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेगी। इसके साथ ही यह शताब्दी ट्रेनों की जगह इसे चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


आईसीएफ चेन्नई द्वारा 100 करोड़ की लागत से बनी ट्रेन 18 देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। हाल ही में दिल्ली राजधानी रूट पर ट्रायल के दौरान यह 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने में सफल रही। संभावित योजना के तहत ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे तक वाराणसी पहुंच जाएगी। वहीं दोपहर में 2:30 बजे वाराणसी से चलकर रात 10:30 नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन




इस ट्रेन में दो विशेष डिब्बे होंगे जिसमें 52-52 सीटें होंगी और शेष डिब्बों में 78-78 सीटें होंगी। परीक्षण के दौरान ‘ट्रेन 18’ की सफलता से प्रभावित रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में आईसीएफ से वर्तमान वित्तीय वर्ष में ऐसी चार और ट्रेनें बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



साल 2018 में बनने के कारण इसे टी-18 नाम दिया गया है। भारतीय रेलवे का यह पहला ऐसा ट्रेन सेट है, जो मेट्रो की तरह का ही है। इसमें इंजन अलग नहीं है बल्कि ट्रेन के पहले और अंतिम कोच में ही इसके चलाने का बंदोबस्त है। इसके कोच स्टेनलेस स्टील के होने की वजह से हल्के हैं। इस ट्रेन सेट में कई फीचर जोड़े गए हैं, जिनमें वाईफाई, एलईडी लाइट, पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम आदि भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed