{"_id":"624f16b95ea5f4178c6b5bdc","slug":"trai-scraps-charge-on-ussd-messages-for-mobile-banking-payment-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात: ट्राई का फैसला, यूएसएसडी संदेशों पर लगाए गए शुल्क को समाप्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत की बात: ट्राई का फैसला, यूएसएसडी संदेशों पर लगाए गए शुल्क को समाप्त किया
Thu, 07 Apr 2022 10:22 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:22 PM IST
सार
ट्राई ने कहा कि हितधारकों के साथ सलाह के बाद निर्णय लिया गया है, यह सेवा की प्रगति पर नजर रखेगा और दो साल की अवधि के लिए शुल्क की समीक्षा कर सकता है।
विज्ञापन
TRAI
- फोटो : Social media
विस्तार
वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए दूरसंचार नियामक ट्राई ने यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विसेज डाटा) संदेशों पर लगाए गए शुल्क को समाप्त कर दिया है। इसका उपयोग ज्यादातर फीचर फोन उपयोगकर्ताओं द्वारा मोबाइल बैंकिंग और भुगतान सेवाओं से संबंधित लेनदेन के लिए लिया जाता है। यूएसएसडी एक मोबाइल शॉर्ट कोड है जो फीचर फोन पर भी वित्तीय और बैंकिंग लेनदेन को सक्षम बनाता है। नियामक ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से यूएसएसडी अपडेट पर लगने वाले शुल्क को खत्म करने का फैसला किया। यूएसएसडी मोबाइल फोन पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पाठ संदेश भेजता है।
विज्ञापन
ये पाठ संदेश एसएमएस से अलग होते हैं और टेलीकॉम कंपनियां कॉल या एसएमएस के बाद यूजर्स को उनके बैलेंस के बारे में अलर्ट करने के लिए अक्सर यूएसएसडी तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। अभी तक यह शुल्क 50 पैसे प्रति यूएसएसडी सत्र था। एक पत्र में ट्राई ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग और भुगतान सेवा के लिए यूएसएसडी के लिए कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। ट्राई ने कहा कि हितधारकों के साथ सलाह के बाद निर्णय लिया गया है, यह सेवा की प्रगति पर नजर रखेगा और दो साल की अवधि के लिए शुल्क की समीक्षा कर सकता है।
विज्ञापन
हितधारकों से मिली टिप्पणियों और उनके पास उपलब्ध अन्य डेटा/सूचनाओं का विश्लेषण करने के बाद प्राधिकरण का विचार है कि यूएसएसडी उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा करने और डिजिटल वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए यूएसएसडी शुल्कों के सुधार की जरूरत है। नियामक ने कहा कि प्राधिकरण ने फैसला किया है कि मोबाइल बैंकिंग और भुगतान सेवा के लिए यूएसएसडी के लिए ग्राहकों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। जहां देश में स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ रही है, वहीं मोबाइल उपयोगकर्ताओं का एक बड़ा हिस्सा है, जिनके पास इंटरनेट की पहुंच नहीं है और अभी भी फीचर फोन पर काम करते हैं। ऐसे हालात में यूएसएसडी आधारित लेनदेन डिजिटल लेनदेन को सक्षम करने में महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
विज्ञापन