{"_id":"6386b28da798f627b33cc35e","slug":"trai-recommends-installation-of-small-equipment-for-5g-services-approves-police-post-in-assam-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: ट्राई ने 5जी सेवाओं के लिए छोटे उपकरण लगाने की सिफारिश, असम में पुलिस चौकी को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: ट्राई ने 5जी सेवाओं के लिए छोटे उपकरण लगाने की सिफारिश, असम में पुलिस चौकी को मंजूरी
Wed, 30 Nov 2022 07:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:02 AM IST
सार
ट्राई ने बिजली खंभों, बस स्टॉप व ट्रैफिक सिग्नल पर 5जी सेवाओं के छोटे उपकरण लगाने की सिफारिश की है। छोटे दूरसंचार उपकरण लगाने के लिए मंजूरी की जरूरत खत्म करने का भी सुझाव दिया है। वहीं, मेघालय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को असम के साथ सीमा से सटे हिंसा प्रभावित मुकरोह गांव सहित सात स्थानों पर पुलिस चौकी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
ट्राई ने बिजली खंभों, बस स्टॉप व ट्रैफिक सिग्नल पर 5जी सेवाओं के छोटे उपकरण लगाने की सिफारिश की है। छोटे दूरसंचार उपकरण लगाने के लिए मंजूरी की जरूरत खत्म करने का भी सुझाव दिया है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मंगलवार को दूरसंचार विभाग को भेजे सिफारिश में कहा, 5जी के स्पेक्ट्रम बैंड 2जी, 3जी एवं 4जी नेटवर्क की तुलना में कम इलाका कवर करते हैं। इसलिए 5जी सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए कम क्षमता वाले उपकरण की जरूरत पड़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम में संशोधन कर बिजली खंभे, ट्रैफिक सिग्नल जैसे ‘स्ट्रीट फर्नीचर’ को भी शामिल किया जाए। इसके लिए जरूरी अधिसूचना जारी की जाए।
मेघालय मंत्रिमंडल का फैसला, असम सीमा पर स्थापित होंगी 7 चौकियां
मेघालय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को असम के साथ सीमा से सटे हिंसा प्रभावित मुकरोह गांव सहित सात स्थानों पर पुलिस चौकी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये चौकियां खासी जयंतिया हिल्स क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी। 22 नवंबर को अंतरराज्यीय सीमा पर भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत के बाद मंत्रिमंडल ने यह मंजूरी दी है। असम-मेघालय हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। इसके अलावा केंद्र और असम सरकारों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जांच करने और तंत्र विकसित करने को कहा।
पाक : मुनीर नए सेना प्रमुख, फैज की समय पूर्व सेवानिवृत्ति
पाकिस्तान में खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने जहां देश के नए सेना प्रमुख का कार्यभार मंगलवार को संभाला है वहीं इसी एजेंसी के पूर्व प्रमुख और शीर्ष सैन्य अफसर लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फैज को सेना प्रमुख के संभावितों की सूची में शामिल किया गया, लेकिन इस पद पर नियुक्ति नहीं दी गई। जनरल हामिद चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद के लिए जनरल हेडक्वार्टर द्वारा चुने गए छह सबसे वरिष्ठ जनरलों में शामिल थे।
विज्ञापन
नई दिल्ली: देश में राष्ट्रीय सुरक्षा कमजाेर वहां उद्योग नहीं बढ़ता : राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि जिस देश में राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत नहीं है, वहां उद्योग और व्यवसाय कभी भी फल-फूल नहीं सकते। सशस्त्र सेना झंडा दिवस सीएसआर कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी करार देते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में उदारता से योगदान देने की अपील की। रक्षामंत्री ने बड़े कॉर्पोरेट दानदाताओं के समर्थन की सराहना की जिसके कारण पिछले कुछ वर्षों में कोष में पर्याप्त वृद्धि हुई है। उन्होंने सैनिकों तथा राष्ट्र की भलाई के लिए और भी अधिक योगदान देने के लिए समुदाय का आह्वान किया। यह कार्यक्रम रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
बंगलूरू: जमात-उल-मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को सात साल की सजा
एनआईए की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन आतंकियों को आतंकवाद से जुड़े दो मामलों में सात साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि विशेष जज ने 2019 और 2020 में दर्ज किये गये मामलों में नजीर शेख उर्फ पतला अनस, हबीबुर रहमान एसके और मोसरफ हुसैन को दोषी करार देते हुए उन पर जुर्माना भी लगाया। तीनों बंगाल के निवासी हैं। अधिकारी ने कहा कि तीनों को सोमवार को भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।
चीनः दुनिया भर में बदनामी के बाद थमे प्रदर्शन, शहरों में भारी पुलिस बल तैनात
कोरोना पर सख्त शून्य कोविड नीति के खिलाफ चीन में चार दिन से विरोध प्रदर्शन दुनिया के कई देशों में फैलने के बाद बिना किसी अधिकृत बयान के चीनी प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा है। उसने कोरोना परीक्षण व लॉकडाउन नियमों में कुछ ढील तो दी है लेकिन कोविड नीति पर रुख बदलने के बजाय मंगलवार को हांगकांग समेत चीनी शहरों में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए। इस कार्रवाई से प्रदर्शन तो थमे हैं लेकिन लोगों में अब भी आक्रोश है। उधर, लॉकडाउन को लेकर चीन में अशांति से वैश्विक आर्थिक आउटलुक भी प्रभावित हुआ है। इससे उत्पादन और वितरण काफी धीमा हुआ है।
यूक्रेन युद्ध से पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा व अनाज संकट के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में आर्थिक अस्थिरता के चलते घरेलू उपकरणों समेत कई सामानों के उत्पादन और वितरण पर बुरा प्रभाव पड़ा है। ये हालात अमेरिकी व यूरोपीय कंपनियों को चीन से अलग होने व अपनी आपूर्ति शृंखलाओं में तेजी से विविधता लाने को प्रोत्साहित कर सकते हैं। उधर, लाखों चीनी नागरिक महीनों से सख्त तालाबंदी के कारण गुस्से में हैं जिसे चीनी प्रशासन तेजी से दबा रहा है। चीन के जिन शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए वहां भीड़ वाली जगहों पर लोगों को एक साथ एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है। एक जगह पर 12 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों से पूछताछ बढ़ाते हुए उनके फोन तक जांचे जा रहे हैं। पुलिस यह देख रही है कि उनके फोन में ट्विटर, टेलीग्राम या वीपीएन एप तो नहीं। इस बीच, बीजिंग में पुलिस की तैनाती व तापमान के जमाव बिंदु से नीचे आने के चलते प्रदर्शनकारी बाहर नहीं आए। मंगलवार को दैनिक संक्रमण के मामले भी थोड़े कम होकर 38,421 रहे।