फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRAI launches web portal Consumers will be able to choose their favorite channel and subscription

ट्राई ने किया वेब पोर्टल लांच: अपने मनपसंद चैनल और सब्सक्रिप्शन का चुनाव कर सकेंगे उपभोक्ता

Thu, 17 Jun 2021 02:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 17 Jun 2021 02:55 AM IST
सार

  • भारतीय दूरसंचार नियामक (ट्राई) ने उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है।
  • इस वेब पोर्टल के जरिए उपभोक्ता अपना मनपसंद चैनल चुन सकते हैं और अवांछित चैनल हटा सकते हैं।

विज्ञापन
TRAI launches web portal Consumers will be able to choose their favorite channel and subscription
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala

विस्तार

भारतीय दूरसंचार नियामक (ट्राई) ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टीवी चैनल चयनकर्ता वेब पोर्टल लॉन्च किया है। यह उन उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद हैं जो स्मार्ट फोन की कमी के कारण चैनल सेलेक्टर एप का उपयोग करने में असमर्थ थे। चैनल चयनकर्ता ग्राहकों को अपने सब्सक्रिप्शन की जांच करने, उनके डीटीएच/केबल ऑपरेटर द्वारा मुहैया कराए गए सभी चैनल को देखने की सुविधा देता है।

विज्ञापन


उपभोक्ता इसके जरिए अपना मनपसंद चैनल चुन सकते हैं और अवांछित चैनल हटा सकते हैं। उन्हें एक ही कीमत में या कम कीमत में चैनलों / गुलदस्ते का सर्वोत्तम संयोजन मिल सकेगा। एप उपयोगकर्ताओं को मौजूदा सदस्यता को संशोधित करने और उनके सदस्यता अनुरोध की वास्तविक समय स्थिति की जांच करने की अनुमति देता है।
विज्ञापन


टीवी चैनल सिलेक्टर एप को पिछले साल 25 जून को शुरू किया या था। इसके जरिए उपयोगकर्ता अपने सब्सक्रिप्शन में बदलाव कर सकते थे और अपने मनपसंद चैनल का भी चुनाव कर सकते थे। बाद में देखा गया कि उपयोगकर्ताओं को इसमें मुश्किलें आ रही थीं। इन असुविधाओं को दूर करने के मकसद से ही ट्राई ने नया टीवी चैनल सिलेक्टर वेब पोर्टल शुरू किया है। इसमें उपभोक्ताओं के अधिकतम हितों का ध्यान रखा गया है। इसमें पहले से मौजूद एप की सारी सुविधाएं होंगी। इसमें उपभोक्ता अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे। फिलहाल यह 16 डीटीएच और केबल ऑपरेटर्स तक ही सीमित है जिसे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed