फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRAI extended date to choose channels till March 31

ट्राई ने चैनल चुनने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई, कंपनियों को बेस्ट फिट प्लान का विकल्प देने का निर्देश

Wed, 13 Feb 2019 06:52 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 13 Feb 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
TRAI extended date to choose channels till March 31

डीटीएच और केबल उपभोक्ता की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए दूरसंचार नियामक ट्राई ने नए नियमों के तहत चैनल चुनने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। नियामक ने सेवा प्रदाताओं को ग्राहकों के चैनल ब्लैक आउट नहीं करने का निर्देश जारी किया है। साथ ही ऐसे प्लान का एक विकल्प देने को कहा है, जो सबसे बेहतर और निर्धारित राशि में उपलब्ध हो।

विज्ञापन

   
ट्राई ने कहा है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सेवा प्रादता कंपनियों और केबल ऑपरेटरों को ग्राहकों द्वारा पहले लिए गए पैक को जारी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही बेस्ट फिट प्लान (बीएफपी) तैयार कर ग्राहकों के समक्ष पेश करने को भी कहा है, जिन सेवा प्रदाताओं द्वारा ग्राहकों को यह विकल्प नहीं मुहैया कराया गया है। वह विकल्प पेश करें, इसके लिए चैनल चयन की तिथि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन


ग्राहक सेवा प्रदाता द्वारा मुहैया कराए गए बीएफपी विकल्प को चुनकर उसमें अन्य चैनल भी शामिल कर सकते हैं। किसी ग्राहक द्वारा बीएफपी चुने जाने पर सेवा प्रदाताओं को बदलाव की कार्यवाही को 72 घंटों के भीतर अंजाम देना होगा। टीवी देखने वाले दर्शकों को ट्राई के इस आदेश से बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर उन लोगों को जो नए नियमों से पूरी तरह अंजान थे और सेवा प्रदाता द्वारा अचानक उन्हें ब्लैक आउट कर दिया गया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन

1 फरवरी को लागू किए गए थे ब्रॉटकास्ट नियम

ट्राई द्वारा ब्रॉडकास्ट नियम गत 1 फरवरी से लागू किए गए थे। इस दौरान तक महज 65 प्रतिशत केबल ग्राहकों ने अपने चैनलों का चुनाव किया था। जबकि 35 प्रतिशत डीटीएच ग्राहकों द्वारा पैक या चैनल चुने गए थे। लगातार लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत ट्राई को मिल रही थी जिसके मद्देनजर 11 फरवरी यानी सोमवार को सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक कर नियामक ने तिथि को 31 मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया। 

साथ ही इसमें सबसे बेहतर पैक का विकल्प मुहैया कराने का फरमान भी जारी किया। याद रहे कि ट्राई ने हाल ही में एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि सेवा प्रदाता एक ही लोकेशन या घर के दूसरे या मल्टीपल कनेक्शन पर ग्राहकों को छूट दे सकते हैं। इसमें किसी तरह की रोक नहीं है। सेवा प्रदाता को यह जानकारी उसकी वेबसाइट पर डालने को कहा गया था।   

गौरतलब है कि डीटीएच और केबल टीवी उपभोक्ताओं के लिए ट्राई ने हेल्पलाइन भी जारी की है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता 011-23237922 और 011-23220209 पर फोन करके सहयोग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed