{"_id":"6adc552fae8bed7e1a0877cb","slug":"tragic-accident-in-andhra-pradesh-fire-breaks-out-while-refueling-a-dumper-many-workers-lose-their-lives-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी आग, पांच मजदूरों की गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी आग, पांच मजदूरों की गई जान
Sat, 24 Oct 2026 12:20 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, पिनाकोटा
पीटीआई, पिनाकोटा
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:20 PM IST
सार
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, डंपर में डीजल भरते समय चिंगारी से आग लगने की आशंका है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना संभवतः एक डंपर ट्रक में ईंधन भरते समय हुई। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि यह घटना अनंतगिरी मंडल के पिनाकोटा गांव में हुई। चूंकि यह जगह मुख्य इलाके से लगभग 100 किलोमीटर दूर है, इसलिए यहां काम करने वाले मजदूर अक्सर वाहनों में ईंधन भरने के लिए ड्रमों में डीजल लाते हैं।
विज्ञापन
आगे की जांच जारी
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ट्रक की टंकी में ईंधन भरते समय मजदूरों ने पूरी सावधानी न बरती हो, और किसी चिंगारी की वजह से आग लग गई हो। बरदार ने पीटीआई को बताया, 'यह कोई विस्फोट नहीं था। मैं इसे एक दुर्घटनात्मक आग कहूंगा। अभी तक हमने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।' उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है, जबकि घटना की जांच के लिए एक और टीम के जल्द ही वहां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन