Gujarat: ट्रैफिक पुलिस जवान पर बेटे की हत्या का आरोप, जहर देने के बाद गला घोंटकर शव चौकी में फेंका; FIR दर्ज
नवसारी पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि आरोपी संजय बारिया (37) ट्रैफिक पुलिस का जवान है। उसने अपने बेटे को पहले जहर दिया फिर गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद उसने बेटे के शव को ट्रैफिक चौकी के यूटिलिटी रूम में फेंक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात से एक पिता की निष्ठुरता का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने बेटे को जहर दिया फिर गला घोंटकर मार डाला। पिता ने अपने बेटे के शव को अपने ही कार्यस्थल के एक कमरे में फेंक दिया। बेटे की उम्र भी महज 10 साल थी। घटना राज्य के नवसारी शहर की है।
ट्रैफिक चौकी के यूटिलिटी रूम में फेंका शव
पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय बारिया (37) ट्रैफिक पुलिस का जवान है। उसने अपने बेटे को पहले जहर दिया फिर गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद उसने बेटे के शव को ट्रैफिक चौकी के यूटिलिटी रूम में फेंक दिया। नवसारी पुलिस अधीक्षक सुशील अग्रवाल ने बताया कि बारिया ने शनिवार दोपहर करीब 3.40 बजे अपनी पत्नी को फोन किया था और अपने बेटे की हत्या के बारे में जानकारी दी। आरोपी फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
एफआईआर में पत्नी ने की यह शिकायत
एफआईआर में आरोपी की पत्नी रेखा ने कहा कि शुक्रवार दोपहर बेटा अपने पिता के साथ काम पर गया था। उसे फोन किया पर बात नहीं हो सकी। बाद में पता चला की उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली है। हालांकि बाप-बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है। एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने शनिवार दोपहर को पत्नी को फोन किया और उसे यूटिलिटी रूम में पड़े शव के बारे में बताया। पत्नी ने पुलिस को बताया और जब वे जांच करने पहुंचे तो बेटे की मुंह से झाग निकल रहा था। उसके गले में नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी। एसपी का कहना है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।