फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   trade certificate validity has been increased to five years Ministry of Road Transport has issued guideline

बदलाव : व्यापार प्रमाणपत्र की वैधता बढ़ाकर की गई पांच साल, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किए ये नए दिशा-निर्देश

Sun, 18 Sep 2022 06:13 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Sep 2022 06:13 AM IST
सार

प्रमाणपत्र जारी करने या नवीनीकरण करने की अवधि अब 30 दिन है। समय पर निपटारे न किए गए, तो आवेदनों को स्वीकृत माना जाएगा। इसके लागू होने की तारीख इस साल एक नवंबर प्रस्तावित है।

विज्ञापन
trade certificate validity has been increased to five years Ministry of Road Transport has issued guideline
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

व्यापार प्रमाणपत्र की वैधता एक साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम के तहत व्यापार प्रमाणपत्र व्यवस्था को सरल बनाने और व्यापार को बढ़ावा देने के तहत नए नियम जारी किए हैं।

विज्ञापन


प्रमाणपत्र जारी करने या नवीनीकरण करने की अवधि अब 30 दिन है। समय पर निपटारे न किए गए, तो आवेदनों को स्वीकृत माना जाएगा। इसके लागू होने की तारीख इस साल एक नवंबर प्रस्तावित है। मौजूदा व्यापार प्रमाणपत्र उनके नवीनीकरण कराने की तारीख तक वैध रहेंगे। एजेंसी
विज्ञापन


एक ही पत्र में कई प्रकार के वाहनों के लिए आवेदन
व्यापार प्रमाणपत्र व व्यापार पंजीकरण संकेतकों के लिए आवेदन, वाहन पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जा सकता है। इसके लिए आरटीओ जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा, आवेदक एक ही आवेदन पत्र में कई प्रकार के वाहनों के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार प्रमाणपत्र की जरूरत सिर्फ उन वाहनों के मामले में होगी, जो न तो पंजीकृत हैं और न ही अस्थायी रूप से पंजीकृत हैं। ऐसे वाहन सिर्फ डीलर/निर्माता/आयातक या नियम 126 में निर्दिष्ट एक परीक्षण एजेंसी के कब्जे में हो सकते हैं।


डीलरशिप प्राधिकार प्रमाणपत्र की नई व्यवस्था
डीलरशिप प्राधिकार में एकरूपता लाने के उद्देश्य से एक डीलरशिप प्राधिकार प्रमाणपत्र (फॉर्म16ए) की व्यवस्था शुरू की गई है। व्यापार प्रमाणपत्र को डीलरशिप प्राधिकार के साथ को-टर्मिनस बना दिया गया है। शोरूम/गोदाम में डीलरशिप प्राधिकार प्रमाणपत्र प्रदर्शित करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed