{"_id":"600fda676b0def5c7759e535","slug":"tractor-rally-police-officials-sit-on-road-in-nangloi-to-block-area-where-farmers-holding-parade-farm-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tractor Rally: दिल्ली पुलिस की गांधीगिरी, किसानों को समझाने के लिए सड़क पर बैठे अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tractor Rally: दिल्ली पुलिस की गांधीगिरी, किसानों को समझाने के लिए सड़क पर बैठे अधिकारी
Tue, 26 Jan 2021 03:39 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 26 Jan 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बैठे पुलिसकर्मी
- फोटो : ANI
कृषि कानूनों के खिलाफ 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड जारी है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत देते हुए यात्रा के लिए रूट तय किए थे। हालांकि प्रदर्शनकारी तय मार्गों से इतर कई रास्तों से परेड गुजारने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। कई जगहों पर प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और पुलिस के साथ किसानों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दिल्ली के नांगलोई में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां पुलिस अधिकारियों ने पहले किसानों को समझाने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो कई अधिकारी एकसाथ सड़क पर बैठ गए। बता दें कि किसानों ने सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में तय समय से पहले ही दाखिल होना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Delhi: Police officials sit on road in Nangloi to block the area where farmers holding tractor parade have reached pic.twitter.com/Rjiz26K4dk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 26, 2021
किसानों ने दिल्ली से सटे सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमा पर दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए और राजधानी में दाखिल हो गए। ऐसा ही नजारा गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी देखा गया। यहां बेकाबू होते किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आंसू गैस के गोले छोड़े।
रैली निकालने से पहले किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को साफ करके चमकाया। उन्होंने अपने ट्रैक्टर पर तिरंगे और बैनर लगाए हुए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली पुलिस की किसानों से अपील: कानून हाथ में नहीं लें, शांति बनाए रखें
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों से अपील की है कि वे कानून को हाथ में नहीं लें और शांति बनाए रखें। पुलिस की यह अपील राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प की घटना के बीच आई है। पुलिस ने किसानों से कहा कि वह पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही ट्रैक्टर परेड़ निकाले। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, 'हम प्रदर्शनकारी किसानों से अनुरोध करते हैं कि वे कानून हाथ में नहीं ले और शांति बनाए रखें।'